Nagar Nigam Panipat: नगर निगम को जल्द मिलेंगे 6 पुलिसकर्मी, मेयर ने भेजा कमिश्नर को पत्र

पानीपत नगर निगम को जल्द 6 पुलिसकर्मी मिलेंगे। जिससे शहर में फल फूल रहे अवैध निर्माण अवैध कब्जे हटवाने के लिए अब नगर निगम को प्रशासन से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। निगम को पुलिस कर्मी मिलने के बाद सारा कंट्रोल निगम का होगा।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:51 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:51 AM (IST)
Nagar Nigam Panipat: नगर निगम को जल्द मिलेंगे 6 पुलिसकर्मी, मेयर ने भेजा कमिश्नर को पत्र
नगर निगम पानीपत को मिलेंगे 6 पुलिसकर्मी।

पानीपत, जागरण संवाददाता। नगर निगम में जल्द ही छह पुलिस कर्मी मिलने जा रहे है। इसके लिए नगर निगम की मेयर अवनीत कौर ने कमिश्नर आरके सिंह को पत्र लिखा और अब कमिश्नर एसपी को पत्र भेजकर पुलिस कर्मियों की मांग करेंगे। इससे शहर में फल फूल रहा अवैध निर्माण, अवैध कब्जे हटवाने के लिए अब नगर निगम को प्रशासन से अनुमति लेनी जरूरत नहीं होगी। निगम को पुलिस कर्मी मिलने के बाद सारा कंट्रोल निगम का होगा। कर्मचारियों की सैलरी भी निगम देगा।

मेयर और सीएम की बैठक

पिछले दिनों मेयर अवनीत कौर की सीएम मनोहरलाल के साथ हुई बैठक में मांग की थी कि नगर निगम को अवैध कब्जे हटवाने में पुलिस की जरूरत होती है। इसमें प्रक्रिया काफी लंबी होती है। जिससे अवैध कब्जे हटवाने का कार्य बाधित हो जाता है। इसीलिए नगर निगम को स्थाई तौर पर पुलिस कर्मचारी चाहिए। जिसके बाद छह पुलिस कर्मचारी नगर निगम को देने पर सहमति बनी थी। अब मेयर ने पत्र लिखकर निगम कमिश्नर आरके सिंह को भेज दी है और कमिश्नर ने पत्र अब सोमवार को एसपी को भेजेंगे। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक नगर निगम को स्थाई तौर पर छह पुलिस कर्मचारी मिल जाएंगे। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी बिना किसी परमिशन के पुलिस कर्मचारियों को कहीं भी ले जा सकते है।

इन जगहों से आ चुकी हैं शिकायत

नगर निगम के पास शहर में अवैध कब्जे होने की शिकायत काफी आ चुकी है। जिसमें बाजारों के प्रधानों ने भी नगर निगम की मेयर अवनीत कौर को ज्ञापन सौंपकर बाजारों से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है। जिसमें नगर निगम अब पुलिस के कर्मचारी मिलने का इंतजार कर रहा है और दूसरी तरफ जीटी रोड पर काटी जा रही अवैध कालोनियों की भी शिकायतें आई हुई है। इन सभी शिकायतों पर काम किया जाएगा।

कमिश्नर को पत्र लिखकर की गई है डिमांड

नगर निगम की मेयर अवनीत कौर ने जागरण से बातचीत में बताया कि निगम को छह कर्मचारी जल्द ही मिलने जा रहे है। कमिश्नर को पुलिस कर्मचारियों की डिमांड को लेकर पत्र लिख दिया गया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक निगम को पुलिस कर्मचारी मिल जाएंगे।

chat bot
आपका साथी