Murder in Panipat: तीन महीने पहले की लव मैरिज, पत्‍नी झगड़कर मायके आई, पति ने सिर में गोली दागी

हरियाणा के पानीपत में हत्‍या की वारदात को अंजाम दिया गया। मनीष कालोनी में वारदात हुई। विवाहिता की मौके पर मौत हो गई। विवाहिता ने पति के साथ जाने से इन्‍कार किया तो हत्‍या कर दी। लोगों ने हत्‍यारे को पकड़कर धुन दिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 02:02 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:38 PM (IST)
Murder in Panipat: तीन महीने पहले की लव मैरिज, पत्‍नी झगड़कर मायके आई, पति ने सिर में गोली दागी
पानीपत के मनीष कालोनी की रहने वाली मुस्‍कान का फाइल फोटो।

पानीपत, जागरण संवाददाता। तीन महीने पहले घर से भागकर लव मैरिज की। विवाह के बाद पति-पत्‍नी में अनबन हो गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि पत्‍नी अपने मायके में आ गई। पति उसे लेने के लिए उसके घर पहुंचा। उससे कहा कि उसके साथ चल। पत्‍नी ने इन्‍कार किया तो उसने उसके सिर में गोली दाग दी। पत्‍नी की मौके पर ही मौत हो गई। पति खुद को भी गोली मारना चाहता था। इससे पहले ही लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पानीपत के सेक्‍टर 29 के पार्ट टू के पास मनीष कालोनी है। कालोनी में इरफान का परिवार रहता है। बंगाल का यह परिवार पानीपत की टेक्‍सटाइल इंडस्‍ट्री में काम करता है। सोमवार सुबह इरफान और उसकी मां आसमां फैक्‍ट्री गए थे। घर पर आसमां की बेटी मुस्‍कान अकेली थी। सुबह नहाने के बाद मुस्‍कान छत में बाल सुखाने गई थी। तभी मुजफ्फरनगर के सौंधा गांव का विजय उसके घर आ गया। वह सीधे छत पर पहुंचा और मुस्‍कान से बातचीत करने लगा। उसके हाथ में पिस्‍तौल थी।

पूछा- घर चलोगी, मार दी गोली

विजय ने मुस्‍कान से कहा कि शादी हो गई है। अब अपने घर चलो। मुस्‍कान ने इससे इन्‍कार कर दिया। इसे विजय तैश में आ गया और मुस्‍कान के सिर में गोली मार दी। गोली लगने की वजह से मुस्‍कान की मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोस में रहता है हत्‍यारा

विजय मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। नौ महीने पहले ही मुस्‍कान के पड़ोस में आकर रहने लगा था। इससे उससे धीरे-धीरे बातचीत भी होने लगी। जून 2021 में वह बेटी मुस्कान को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और 15 जून को दोनों ने पंजाब की फतेहगढ़ कोर्ट में विवाह कर लिया। तीन सितंबर को मुस्कान मायके आई थी और फिर वापस नहीं गई। हालांकि युवती के स्‍वजनों ने इस शादी का विरोध किया था। कहा था कि दोनों के धर्म अलग हैं। इसलिए विवाह नहीं हो सकता। तब युवती ने बात नहीं मानी।

इस तरह पकड़ा गया

मुस्‍कान के पड़ोस में ही उसकी बड़ी बहन रुखसार का निकाह हुआ था। रुखसार ने विजय को जाते वक्‍त देख लिया था। छत पर दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। जैसे ही विजय ने गोली चलाई तो रुखसार ने शोर मचा दिया और आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जब विजय भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी