पानीपत में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या, जिसने सूचना दी, उसी पर हत्या का आरोप

पानीपत के शिव चौक के पास शव मिला। रात को डीजे वाले के साथ काम पर गया था। सुबह तीन बजे दोस्त ने आकर सूचित किया। इसी दोस्त के साथ पहले झगड़ा हो चुका है। पिता ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:29 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:29 PM (IST)
पानीपत में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या, जिसने सूचना दी, उसी पर हत्या का आरोप
पानीपत में ईंट से कुचलकर युवक की हत्‍या।

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। आधी रात को जो दोस्त स्वजनों को यह बताने आया कि युवक का शव पड़ा हुआ है, स्वजनों ने उसी पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। एक और आरोपी पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मामला पानीपत के माटा चौक, रानी महल का है।

रानी महल के नजदीक रहने वाले ओमप्रकाश ने किला थाना पुलिस को बताया कि उसके दो लड़के हैं। छोटा बेटा सुनील 26 वर्ष का था। वह अमन डीजे वाले के पास काम करता था। रात को डीजे वाले के साथ ही गया था। सुबह करीब तीन बजे रानी महल के रहने वाले आनंद ने बताया कि उनका बेटा सुनील शिव चौक पर पुजाना स्वीट्स के सामने खून से लथपथ है। उसकी मौत हो चुकी है। वह जब मौके पर गए तो वहां ईंट पड़ी हुई थी। उन्हें आशंका है कि इसी ईंट से बेटे की हत्या की गई।

आनंद से हुआ था झगड़ा

ओमप्रकाश ने बताया कि आनंद ने आकर बताया कि सुनील की हत्या हो गई है। कुछ दिन पहले ही आनंद और सुनील की कहासुनी हो गई थी। उन्हें आशंका है कि आनंद ने ही हत्या की है। खुद आकर बताया कि सुनील का शव पड़ा हुआ है। बचने के लिए ऐसा किया होगा। आनंद आपराधिक प्रवृत्ति का है। पहले भी कइयों से मारपीट कर चुका है।

आटो रिक्शा में मिला खून

पुलिस को आटो रिक्शा में खून के निशान मिले हैं। यह आटो रिक्शा आनंद के दोस्त का है। आशंका है कि हत्या करके आटो में लाए। फिर शव को पास ही फेंक दिया। इसके बाद कहानी रची गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी