गोली मारकर लिया 12 वर्ष पहले पिटाई का बदला, बदल लिया था धर्म

जागरण संवाददाता पानीपत 12 वर्ष पहले पिटाई हुई थी। उस घटना को कभी भूल नहीं सका। उस ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:33 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:33 AM (IST)
गोली मारकर लिया 12 वर्ष पहले पिटाई का बदला, बदल लिया था धर्म
गोली मारकर लिया 12 वर्ष पहले पिटाई का बदला, बदल लिया था धर्म

जागरण संवाददाता, पानीपत : 12 वर्ष पहले पिटाई हुई थी। उस घटना को कभी भूल नहीं सका। उस पिटाई की वजह से गांव तक छोड़कर चला गया। अपना धर्म बदल लिया। कुछ साल बाद लौटा, तब भी दिल में रंजिश पाले हुए थे। मौका ढूंढ रहा था पिटाई करने वालों को सबक सिखाने के लिए। आखिरकार शनिवार को उसी मजदूर ने तमंचे से एक की गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरे को भी गोली मारी। वह गंभीर रूप से घायल है। किराना स्टोर संचालक मेहर सिंह की मौत हो गई है। मेडिकल स्टोर संचालक आजाद अस्पताल में भर्ती है। आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि एक दुकानदार समुंद्र सिंह के माथे पर उसने तमंचा लगा दिया था लेकिन वह घबराए नहीं। उसे काबू कर ही लिया। वारदात रात करीब आठ बजे फ्लौरा चौक पर हुई। फ्लौरा चौक के निकट हिदुस्तान ट्रेडर्स फैक्ट्री के पास बालाजी किराना स्टोर संचालक मच्छरौली निवासी 50 वर्षीय मेहर सिंह दुकान पर बैठे थे। तभी एक अधेड़ सुरेंद्र उर्फ शाहिद ने वहां आकर मेहर सिंह पर गोली दाग दी। गोली गर्दन के पास लगी, जिससे मेहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित खुद ही दुकान का शटर नीचे करके फ्लौरा चौक की तरफ चल पड़ा। 100 मीटर दूर आजाद केमिस्ट की दुकान पर पहुंच उसने संचालक आजाद पर गोली चला दी। आजाद ने बचने की कोशिश की तो गोली उसके कंधे में जा लगी और हड्डी के पार निकल गई। खेत की मेढ़ टूट गई थी, इस वजह से हुई थी पिटाई

सिवाह का सुरेंद्र खेत में मजदूरी करता था। उससे खेत की मेढ़ टूट गई थी। आजाद के खेत में पानी चला गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि तब आजाद और मेहर सिंह ने सुरेंद्र की पिटाई कर दी थी। इस पिटाई से वो इतना आहत हुआ कि घर से भाग गया। मेरठ में रहने लगा। वहां उसने अपना नाम शाहिद रख लिया। कुछ साल पहले वापस लौटा। पत्नी और बच्चों को भी मुस्लिम बनने के लिए कहा। पत्नी नहीं मानी। वह बच्चों के साथ सिवाह में रहती है। तब से ही शाहिद फ्लौरा चौक के पास रहने लगा। फैक्ट्री में मजदूरी करता है। उस पिटाई का बदला लेना चाहता था। बाजार में तंज कसा जाता था

आरोपित शाहिद मास्क नहीं लगाता था। पुलिस को बताया कि उस दिन पिटाई के बाद जब वह वापस लौटा तब भी उस पर तंज कसे जाते थे। आखिर उसने इन दोनों की हत्या करने की साजिश बना ली। तमंचा ले आया था। उसी से गोली चलाई। नया मकान बनवाया, लेकिन रह नहीं पाया मेहर सिंह

स्वजनों ने बताया कि मेहर सिंह ने हाल ही में गांव में नया मकान बनवाया था। चार-पांच दिन पहले मकान का मुहूर्त कराया। शुक्रवार को मेहर सिंह घर सामान शिफ्ट कराने के बाद दुकान पर आ गया था। कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें मेहर सिंह की हत्या होने की सूचना दी। मेहर सिंह के दो बच्चे रिकी और मोहित हैं।

कुर्ते में थे मुट्ठी भर कारतूस, एफएसएल को मिले खोल

भीड़ ने आरोपित शाहिद को काबू किया तो उसने कई बार देसी पिस्तौल वापस छिनने की

कोशिश की। बार-बार लोगों को पीछे हटने या अंजाम भुगतने की धमकी देता रहा।

अभी मकसद अधूरा होने की बात तक कही। पुलिस ने आरोपित शाहिद को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया तो उसकी जेब से मुट्ठीभर कारतूस बरामद हुए। अस्पताल में भर्ती आजाद, हालत गंभीर

फिलहाल घायल आजाद का गांव सिवाह के पास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत चिताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि गोली कंधे की हड्डी को तोड़कर पार निकल गई। वहीं कंधे में अभी भी काफी छर्रे धंसे हुए है।

थाने पहुंचे डीएसपी, सीआइए भी कर रही पूछताछ

देर रात डीएसपी प्रदीप कुमार ने थाने पहुंच मामले की रिपोर्ट ली। सेक्टर 29 थाना पुलिस के अलावा सीआइए वन पुलिस टीम में कार्रवाई में सहयोग कर रही है। भीड़ की धुनाई से शाहिद उर्फ सुरेंद्र फिलहाल उपचाराधीन है।आरोपित की हालत में सुधार आने पर आज पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर ले सकती है। बड़ा सवाल:

वह असलाह और इतने सारे कारतूस कहां से लाया? ये सवालों का जवाब आरोपित से पूछताछ के बाद ही सामने आएगा। आरोपित से पूछताछ के आधार पर पुलिस उसे अवैध हथियार और कारतूस की बड़ी खेप दिलाने वाले दलाल की भी धरपकड़ कर सकती है। पानीपत में बढ़ रहीं हत्या की वारदात

- 23 अक्टूबर को विकास नगर में हरबीर का घर से कंकाल मिला। हत्या पत्नी गीता व प्रेमी दीपक ने की थी।

- 25 अक्टूबर को समालखा में मुराद की उसी के दोस्त ने हत्या कर दी।

- 25 अक्टूबर को हरिसिंह कालोनी में वधावाराम कालोनी के अंकित की हत्या कर दी।

- 27 अक्टूबर को धूप सिंह नगर में पत्नी व प्रेमी ने मिलकर अनिल की हत्या कर दी।

chat bot
आपका साथी