नगर परिषद चुनाव: कोरोना से मौत के आंकडों ने बिगाड़ा मतदाता सूची का गणित

नगर परिषद चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका था। अब मतदाताओं की फाइनल सूची जारी करनी थी। ऐसे में गांवों में हो रही कोरोना से मौत ने मतदाता सूची सर्वे को बिगाड़ दिया। ऐेसे में अब दोबारा सर्वे करना पड़ सकता है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:10 PM (IST)
नगर परिषद चुनाव: कोरोना से मौत के आंकडों ने बिगाड़ा मतदाता सूची का गणित
गांव में हो रही मौत से मतदाता सूची में हो सकता है संशोधन।

अंबाला, जेएनएन। नगर परिषद द्वारा चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन जारी करने के बाद मतदाता की फाइनल सूची जारी की जानी बाकी है, लेकिन अब कोरोनाकाल में मौत के आंकड़ों ने मतदाता सूची का गणित बिगाड़ दिया है। अब नगर मतदाता सूची में सर्वे कराकर दोबारा से मृतक लोगों की संख्या को भी शामिल करना पड़ेगा। 

सूची के मुताबिक 31 वार्डों में करीब 170970 वोटर है। यह सूची विधानसभा सूची से मिलान कर तैयार की गई है, लेकिन अब सूची में मरने वालों की संख्या भी शामिल की जानी है। चुनाव आयोग के निर्देश पर फिलहाल मतदाता सूची का काम रोक दिया गया है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते मतदाता सूची का कार्य बंद कर दिया गया है। करीब 60 आपत्तियां आई थी, जिनकी सुनवाई अधिकारियों की देखरेख में होनी थी, लेकिन अगले आदेशों तक काम बंद कर दिया गया है। सूची में काेराेना से मरने वाले लोगों को संख्या भी शामिल की जानी है। मृतक लोगों के वोट भी कैंसिल होगे। 

सात जून को मुख्यालय भेजी जानी है फाइनल मतदाता सूची 

नगर निगम से अलग होने के बाद नगर परिषद अंबाला सदर के पहली बार चुनाव होने जा रहे है। मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है। 7 जून को नगर परिषद द्वारा फाइनल सूची बनाकर मुख्यालय को भेजी जानी है। लेकिन अब काम बंद होने के बाद मतदाता सूची का काम भी आगे बढ़ जाएगा। अब सात जून तक फाइनल मतदाता सूची नहीं भेजी जा सकेगी। जून माह के अंत तक सूची तैयार हो पाएगी। नगर परिषद का 31 वार्डों में चुनाव होना है। मतदाता सूची के बाद ही मुख्यालय द्वारा चुनाव की तिथि की घोषणा होगी। 

नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार का कहना है कि मतदाता सूची का काम लॉकडाउन के कारण बंद कर दिया गया है। कोरोनाकाल में मृतकों की संख्या भी सूची में अपडेट की जानी है। जब तक मुख्यालय से अगले निर्देश नहीं मिल जाते, तब तक काम बंद रहेगा।

chat bot
आपका साथी