नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए देवीलाल काम्प्लेक्स में डीएमसी जितेंद्र कुमार के माध्यम से निकाय मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:09 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:09 AM (IST)
नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता, पानीपत : मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए देवीलाल काम्प्लेक्स में डीएमसी जितेंद्र कुमार के माध्यम से निकाय मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रधान सुभाष चंडालिया ने बताया कि सरकार से कुछ समय पहले सभी मांगों को लेकर सहमति बन गई थी। लेकिन आज तक कोई मांग पूरी नहीं हो सकी। सरकार लगातार चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। इससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। हमारी सरकार से मांग है कि ठेका प्रथा बंद की जाए, निगम के सभी कच्चे कर्मचारियों को विभाग रोल पर रखे, सफाई कर्मचारियों को रेगुलराइजेशन के तहत पक्का किया जाए और नई नियुक्ति की जाए आदि सरकार से मांग की। कहा अगर सभी मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो कर्मचारी प्रदेशभर में आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर कृष्ण बागड़ी, सतीश पूनिया, राजेंद्र, संजय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी