नगर निगम टीम ने न्यू आरके पुरम कालोनी से पकड़े 12 गोवंशी

वार्ड 18 की न्यू आरके पुरम कालोनी से नगर निगम टीम ने वीरवार को 12 गोवंशी पकड़कर गोअभयारण्य भेजे। कालोनी में लगातार बेसहारा पशु लोगों को चोटिल कर रहे थे। इसकी शिकायत वार्ड पार्षद बलराम मकौल ने नगर निगम को दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:10 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:10 AM (IST)
नगर निगम टीम ने न्यू आरके पुरम कालोनी से पकड़े 12 गोवंशी
नगर निगम टीम ने न्यू आरके पुरम कालोनी से पकड़े 12 गोवंशी

जागरण संवाददाता, पानीपत : वार्ड 18 की न्यू आरके पुरम कालोनी से नगर निगम टीम ने वीरवार को 12 गोवंशी पकड़कर गोअभयारण्य भेजे। कालोनी में लगातार बेसहारा पशु लोगों को चोटिल कर रहे थे। इसकी शिकायत वार्ड पार्षद बलराम मकौल ने नगर निगम को दी थी। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने वीरवार को बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। गोवंशी को पकड़ने के लिए कर्मचारियों को खूब पसीना बहाना पड़ा। इस दौरान बेसहारा पशुओं ने निगम के कर्मचारियों को खूब दौड़ाया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 12 ही गोवंशी पकड़ पाए।

निगम के कर्मचारियों के अनुसार अब त्योहार सीजन के चलते गोवंशी कम ही पकड़े जा रहे हैं। बेसहारा पशु कई बार छूटकर भाग खड़े होते हैं। शहर में भीड़ अधिक होती है और कोई हादसा न हो जाए, गोवंशी को पकड़ने के लिए काफी दिक्कत आ रही है। अब दिवाली के बाद ही गोवंशी पकड़ने में तेजी लाई जाएगी। फिलहाल अब पिछले कई दिनों से 10 से 15 ही गोवंशी पकड़े जा रहे हैं। निगम ने अभी तक 260 से ज्यादा गोवंशी पकड़कर नैन गोशाला भेजा जा चुका है। वार्ड में काफी गोवंश है

वार्ड 18 के पार्षद बलराम मकौल ने जागरण से बातचीत में बताया कि बेसहारा पशु आए दिन लोगों को चोटिल कर रहे थे। अब नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर 12 गोवंशी पकड़े हैं। अभी वार्ड में काफी गोवंशी और पकड़े जाने हैं।

chat bot
आपका साथी