नगर निगम में सीढि़यों पर ही कचरा..शहर क्या सुधारेंगे

नगर निगम खुद गंदगी का दंश झेल रहा है। निगम में सीढि़यों से कमिश्नर आफिस की तरफ जाने वाला रास्ते में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इतना ही नहीं यहां से निकलने के लिए भी रास्ता नहीं है। जब निगम के कार्यालय का ये हाल है तो बाहर कैसे साफ-सफाई होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:22 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:22 AM (IST)
नगर निगम में सीढि़यों पर ही कचरा..शहर क्या सुधारेंगे
नगर निगम में सीढि़यों पर ही कचरा..शहर क्या सुधारेंगे

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम खुद गंदगी का दंश झेल रहा है। निगम में सीढि़यों से कमिश्नर आफिस की तरफ जाने वाला रास्ते में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इतना ही नहीं यहां से निकलने के लिए भी रास्ता नहीं है। जब निगम के कार्यालय का ये हाल है तो बाहर कैसे साफ-सफाई होगी। दिनभर में 500 लोग निगम में कामकाज के लिए आते हैं। कई बार सीढि़यों से रास्ता नहीं होने के कारण ब़ुजुर्ग गिर जाते हैं। लोगों को आइडी बनवाने के लिए यहीं से होकर जाना पड़ता है। इससे सीढि़यों से गिरने का डर भी बना रहता है। सीढि़यों के रास्ते में खुले बिजली के तार व मेन स्विच हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस तरफ नगर निगम के कर्मचारियों कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सीढि़यों पर फैली इस गंदगी से होकर सभी कर्मचारी कार्यालय आते हैं। फिर भी ऐसे हालात बने हुए हैं। स्वच्छता के प्रति लोगों को निगम कर रही जागरूक

शहर में स्वच्छता को लेकर लोगों को निगम द्वारा जागरूक किया जाता है और निगम के अंदर ही गंदगी फैली रहती है। इससे सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही कमिश्नर आरके सिंह ने सफाई-व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों निर्देश दिए हैं। नगर निगम के बाहर भी फैली रहती है गंदगी

लाल बत्ती स्थित निगम के प्रापर्टी टैक्स कार्यालय के बाहर भी गंदगी के ढेर लगे रहते है। यहां भी सफाई नहीं हो पा रही। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

निगम के कार्यालय या आसपास फैली गंदगी की शिकायत लोगों ने कई अधिकारियों से कर चुके है। लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं हो रहा। इससे आए दिन गंदगी फैलती रहती हैं।

chat bot
आपका साथी