नगर निगम ने लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिग्स लगवाए

अंबाला नगर निगम ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरुक करने के लिए कदम बढ़ाया है। कोरोना संक्रमण से बचाव और लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिग्स लगवाए गए हैं। शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों के किनारे होर्डिग्स लगाए गए हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 04 May 2021 10:42 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 10:42 AM (IST)
नगर निगम ने लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिग्स लगवाए
शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों के किनारे होर्डिग्स लगाए।

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरुक करने का काम शुरू किया है। इसके लिए शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों के किनारे होर्डिग्स लगाए हैं। इस पर हाथों को सैनिटाइज करने, दो गज की दूरी और मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया है। अंबाला में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसके बावजूद लोग शारीरिक दूरी का पालन और मास्क नहीं लगा रहे हैं। हालांकि नगर निगम ने मास्क नहीं लगाने वालों के चालान भी कर रहा है। अब नगर निगम ने लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिग्स लगा दिए हैं। शहर में पुलिस लाइन, पंचयत भवन के सामने, सीएमओ कार्यालय की मुख्य सड़क समेत अन्य जगह पर होर्डिग्स लगाए हैं। इस पर मास्क लगाने, हाथों को सैनिटाइज करने, सड़क पर नहीं थूकने और दो गज की दूरी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील भी की है। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी जरनैल ¨सह ने बताया कि शहर में होर्डिंग्स के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी