आखिरकार समालखा पालिका को मिला नियमित सचिव

जागरण संवाददाता समालखा आशीष कुमार ने नगरपालिका सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:53 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:53 AM (IST)
आखिरकार समालखा पालिका को मिला नियमित सचिव
आखिरकार समालखा पालिका को मिला नियमित सचिव

जागरण संवाददाता, समालखा : आशीष कुमार ने नगरपालिका सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वाइस प्रधान सुनील शर्मा सहित पार्षद श्याम बरेजा, राजेश ठाकुर, प्रवीण ने सचिव का स्वागत किया।

आशीष सफीदों (जींद) पालिका से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। गत मार्च में प्रदीप खर्ब का तबादला हो गया था। तब से सचिव पद रिक्त था। पानीपत निगम के राकेश कादियान को यहां का अतिरिक्त प्रभार मिला था, लेकिन दो सप्ताह बाद उनसे चार्ज ले लिया गया। उनके बाद खरखौदा के पवित्र गुलिया को यहां का अतिरिक्त प्रभार मिला। करीब दो सप्ताह बाद उनसे भी कार्यभार ले लिया गया। दोबारा राकेश कादियान को समालखा सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

सुर्खियों में बने रहे कादियान

नगरपालिका की बजट बैठक और सामान्य बैठक हो या नवनिर्वाचित पार्षद पूनम का शपथ ग्रहण, सचिव राकेश कादियान सुर्खियों में बने रहे। उप चुनाव के करीब छह माह होने पर जहां उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षद को शपथ दिलवाई, वहीं कोरम पूरा हुए बिना बजट और सामान्य बैठक में प्रस्ताव पास हुए। ये विवाद आयुक्त के पास लंबित हैं। जांच चल रही है। चेयरपर्सन पति से निकटता के कारण उनका पार्षदों के दूसरे ग्रुप से हमेशा विवाद रहा। विवाद एसडीएम तक पहुंचा।

पार्षदों ने किया निकाय मंत्री का धन्यवाद

वाइस चेयरमैन सुनील शर्मा, पार्षद श्याम बरेजा, प्रवीण कुमार, राजेश ठाकुर सहित पार्षद पति केहर सिंह ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वीरवार को उनके कुछ साथी मंत्री से मिलकर आए थे। उन्हें नपा की वास्तविक हालात और भेदभाव से अवगत कराया था।

chat bot
आपका साथी