एनसीसी कैडेट्स टेलेंट हंट में गोल्ड जीत गगन बना मिस्टर हरियाणा

आर्य पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स गगन जावला ने राज्यस्तरीय टेलेंट हंट हरियाणा में मॉड¨लग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 06:09 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 06:09 AM (IST)
एनसीसी कैडेट्स टेलेंट हंट में गोल्ड जीत गगन बना मिस्टर हरियाणा
एनसीसी कैडेट्स टेलेंट हंट में गोल्ड जीत गगन बना मिस्टर हरियाणा

जासं, पानीपत : आर्य पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स गगन जावला ने राज्यस्तरीय टेलेंट हंट हरियाणा में मॉड¨लग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सोमवार को पदक विजेता कैडेट्स का कॉलेज में स्वागत किया। उन्होंने इसका श्रेय कॉलेज की एनसीसी इकाई के समन्वयक प्रो. राजेश गर्ग सहित अन्य स्टॉफ सदस्यों को दिया।

डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि 19 जनवरी को पानीपत के एक होटल में राज्य स्तरीय टेलेंट हंट हरियाणा में मॉड¨लग, नृत्य व गायन प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें एनसीसी कैडेट्स गगन जावला ने मॉड¨लग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर मिस्टर हरियाणा का खिताब जीता।

chat bot
आपका साथी