यमुनानगर में मां, बहन और बहनोई ने हड़प ली पिता की जायदाद और बीमा पॉलिसी, थाने पहुंचा बेटा

यमुनानगर का मामला। पिता की मौत हो गई थी। दोनों बहनों और मां ने बेटे के हिस्से की प्रॉपर्टी हड़प ली। बीमा पॉलिसी के पैसे भी हड़प लिए। बेटा पुलिस के पास पहुंच गया। आरोपितों ने लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा फंसाया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:35 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:35 PM (IST)
यमुनानगर में मां, बहन और बहनोई ने हड़प ली पिता की जायदाद और बीमा पॉलिसी, थाने पहुंचा बेटा
मां को मोहरा बनाकर पिता की जायदाद हड़पी गई।

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। पिता की मौत के बाद उनकी जायदाद को लेकर परिवार में बखेड़ा खड़ा हो गया। ऐसे में मामला शहर कोतवाली थाना पहुंच गया। यहां बेटे ने अपनी मां, दोनों बहनों और जमाई और उसकी बहन के ससुर पर पिता की जायदाद, बीमा पॉलिसी के पैसे हड़पने की शिकायत पुलिस में की है। यह कार्रवाई अंबाला शहर के मोहित जगदेव की शिकायत पर हुई है। पुलिस ने पीड़ित की मां परमजीत कौर, बहन रचना धीमान, बहन रेनू जगदेव, रेनू जगदेव के पति प्रदीप कुमार, रेनू के ससुर शेर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

दूसरी जाति में शादी पर बहन को किया था बेदखल

पुलिस को दी शिकायत में मोहित जगदेव ने बताया कि रेनू जगदेव व रचना धीमान उसकी दोनों सगी बहनें हैं। रचना की शादी साल 2000 में हिमाचाल के धर्मपुर निवासी राजेन्द्र धीमान से हुई थी। जबकि रेनू ने साल 2012 में दूसरी जाति के युवक प्रदीप कुमार के साथ शादी कर ली थी। इसपर पिता वेदप्रकाश ने रेनू को अपनी चल व अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। साल 2014-15 में पिता की जायदाद को हड़पने के तहत रेनू व प्रदीप कुमार ने घर में आना शुरू कर दिया था। यहां तक कि दोनों ने मां परमजीत कौर को भी अपने साथ मिला लिया। इस पूरे काम में प्रदीप कुमार का पिता शेर सिंह भी शामिल हो गया था। इसके बाद पिता वेद प्रकाश बीमार रहने लगे, लेकिन आरोपित उन्हें दवा तक नहीं दिलवाते थे। इसके बाद बहन रेनू व उसके पति प्रदीप कुमार ने पैसे हड़पना शुरू कर दिए। 

दूसरी बहन ने भी अंबाला रहना शुरू कर दिया 

मोहित जगदेव ने शिकायत में बताया साल 2018 में पिता वेद प्रकाश की मौत हो गई थी। इसके बाद बहन रचना ने भी अंबाला में रहना शुरू कर दिया था। उसकी दोनों लड़कियां भी पहले से ही हमारे मकान में रहती थीं। आरोप है आरोपिताें ने मिलीभगत कर घर से निकालने की नीयत से रचना की बेटियों से छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर थाने में शिकायत दी। इसके बाद मोहित को थाना में बुलाने के बाद उसके चाचा को भी बुलाया गया। तब चाचा ने पुलिस को बताया कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। आरोपितों ने उसपर दबाव बनाकर समझौते पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद मोहित वहां से चला गया। 

पिता की मौत के बाद प्लाट अपने नाम करवाया 

मोहित जगदेव के मुताबिक, पिता वेद प्रकाश की मौत के बाद आरोपितों ने फैक्ट्री के प्लाट के साथ लगता एक प्लाट भी धोखे से अपने नाम करवा लिया। आरोपितों ने मोहित का आधार कार्ड, पैन कार्ड व पिता के दस्तावेजों को भी चुरा लिया। इसके अलावा पिता के बीमा पॉलिसी, एफडीआर व किसान पत्र आदि कब्जे में ले लिए। पिता की दोनों बीमा पॉलिसी का पता चला, जिसमें पिता ने उसे नॉमिनी बनाया हुआ था। इस तरह आरोपितों ने साजिश के तहत बीमा पॉलिसी की रकम को हड़प लिया और उसके पैसों को ट्रांसफर भी करवा लिया।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी