मां ने रात तक बाहर घूमने पर बेटे को डांटा, सुबह दूध लाने के बहाने भागा

मां ने छठी कक्षा में पढ़ने वाले 13 साल के बेटे को दोस्तों के साथ रात तक बाहर घूमने पर डांटा। इस पर नाराज होकर बेटा सुबह चार बजे दूध लाने के बहाने घर से निकला और वापस नहीं लौटा। मामला 27 सितंबर की सुबह का है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 08:02 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 08:02 PM (IST)
मां ने रात तक बाहर घूमने पर बेटे को डांटा, सुबह दूध लाने के बहाने भागा
मां ने रात तक बाहर घूमने पर बेटे को डांटा, सुबह दूध लाने के बहाने भागा

जागरण संवाददाता, पानीपत : मां ने छठी कक्षा में पढ़ने वाले 13 साल के बेटे को दोस्तों के साथ रात तक बाहर घूमने पर डांटा। इस पर नाराज होकर बेटा सुबह चार बजे दूध लाने के बहाने घर से निकला और वापस नहीं लौटा। मामला 27 सितंबर की सुबह का है। बेटे के लापता होने के बाद से मां का रो रोककर बुरा हाल है। हालांकि किशोर दस दिन पहले भी घर से निकल गया था। आश्रम के लोग घर छोड़कर गए थे।

बिहार के पटना जिले के गांव दलोचक घटवारला बाजार की रहने वाली शाको देवी ने आठ मरला चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित राजनगर की गली नंबर तीन में आजाद के मकान में किराये पर रहती है। उसके दो बेटे हैं। छोटे बेटे राजन की उम्र 13 साल है। 27 सितंबर को सुबह चार बजे के करीब घर से दूध लाने की बात बोल निकला और वापस नहीं आया। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं चल सका। शाको देवी ने पुलिस से बेटे को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मां के बयान पर भादस की धारा 365 के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मां ने बताया कि दस दिन पहले भी बेटा घर से चला गया था। दो दिन तक अनाथ आश्रम में रहा। उसके बाद आश्रम वाले उसे घर छोड़ गए थे। घर के हालात बिगड़े तो एडमिशन नहीं करा पाए

मां शाको देवी ने बताया कि बेटा राजन छठी कक्षा में पढ़ता था। इस साल पहले पति बीमार हो गए और फिर उसका आपरेशन हुआ। ऐसे में घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई और वो बेटे का स्कूल में एडमिशन नहीं करा पाए। स्कूल न जाने के कारण बेटा गली के दूसरे बच्चों के साथ दिन भर घूमता और रात में देर से घर आने लगा। इस पर उसने बेटे को 26 सितंबर में रात के समय डांट दिया था। 27 सितंबर को सुबह चार बजे उठकर वो शौच के लिए चली गई और तभी बेटा दूध लाने की बात बोल निकल गया।

chat bot
आपका साथी