दूसरी शादी के चक्‍कर में मां ने मासूम बच्‍ची को मार डाला, झारखंड से गिरफ्तार

दो साल की बच्ची की हत्यारोपित मां को झारखंड से गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में बताया मुंह और नाक दबाकर मासूम बच्ची की हत्या की थी। एक दिन के पुलिस रिमांड पर लियााा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:44 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:44 AM (IST)
दूसरी शादी के चक्‍कर में मां ने मासूम बच्‍ची को मार डाला, झारखंड से गिरफ्तार
दूसरी शादी के चक्‍कर में मां ने मासूम बच्‍ची को मार डाला, झारखंड से गिरफ्तार

पानीपत/कैथल, जेएनएन। काकौत गांव में 19 जून की रात को अपनी दो साल की बेटी की हत्या करने की आरोपित राजकुमारी को तितरम थाना पुलिस ने झारखंड के जिला पलामू के गांव कोटिला से उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपनी बेटी के मुंह और नाक को हाथ से दबाकर उसकी हत्या की थी। आरोपित ने बेटी की हत्या की साजिश अपने भाई के साथ मिलकर की थी। 

आरोपित महिला को उसके भाई ने दूसरी शादी का लालच देते हुए कहा था कि दो बेटियों के साथ दूसरी शादी करने में दिक्कत आएगी। एक बेटी के साथ वे उसकी दूसरी शादी करवा देगा। भाई की बातों में आकर महिला ने अपनी बड़ी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद भाई के साथ रात को ही किसी वाहन में सवार होकर दिल्ली पहुंची। वहां से ट्रेन से झारखंड के जिला पलामू गांव कोटिला पहुंच गई। आरोपित महिला बैंक में किसी काम के लिए गई हुई थी। तितरम थाना पुलिस ने हरिहरगंज थाना पुलिस और सीआरपीएफ के सहयोग से आरोपित महिला को वहां से गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि 19 जून की रात को आरोपित महिला राजकुमारी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। महिला की शादी काकौत गांव निवासी सुरेंद्र के साथ पांच साल पहले हुई थी। विवाह के बाद दो बेटियों का जन्म हुआ। बड़ी बेटी दो साल की मन्नत थी। घटना की रात पति-पत्नी में मन्नत द्वारा जमीन पर दूध गिराने को लेकर कहासुनी हुई थी। देर रात महिला जब चारपाई पर नहीं मिली तो सुरेंद्र ने अपने भाई के साथ उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन सुबह तक कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में जब घर पहुंचे तो मन्नत मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद मामले की सूचना तितरम थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर आरोपित महिला राजकुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। 

आरोपित महिला को किया गिरफ्तार

तितरम थाना पुलिस इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के अलावा इस वारदात में उसका भाई भी शामिल है या नहीं इसे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

chat bot
आपका साथी