चार हजार से ज्यादा मैक्सी कैब, हादसों का खतरा, रोडवेज को भी नुकसान

पानीपत जिले में चार हजार से ज्यादा मैक्सी कैब चलती हैं।-रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी व ट्रैफिक पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:15 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:15 AM (IST)
चार हजार से ज्यादा मैक्सी कैब, हादसों का खतरा, रोडवेज को भी नुकसान
चार हजार से ज्यादा मैक्सी कैब, हादसों का खतरा, रोडवेज को भी नुकसान

-रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी व ट्रैफिक पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

-निजी वाहन सवारियों से वसूलते हैं तय किराये से ज्यादा पैसे

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिलाभर से चार हजार से ज्यादा मैक्सी कैब हैं। मैक्सी कैब संचालक यात्रियों की जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, रोडवेज विभाग को भी रोजाना लाखों रुपयों का चूना लगा रहे हैं। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (आरटीए) व ट्रैफिक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अभी दो दिन पहले ही खादी आश्रम के सामने जीटी रोड पर निजी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। तीन लोगों की मौत हो गई थी। अवैध रूप से बिना स्टापेज के ही सवारियां उठाई जा रहीं थी। इसी तरह मैक्सी कैब वाले भी शहर में जगह-जगह से अवैध रूप से सवारियां उठा रहे हैं। निजी वाहन चालक अवैध रूप से सवारियां उठाने के साथ-साथ तय किराये से ज्यादा पैसे वसूल कर हैं। सवारियों पर जान का भी खतरा बना रहता है।

सवारियों को ऐसे करते हैं गुमराह

शहर के मुख्य मार्गों से सवारी बैठाने से पहले चालक यात्रियों को ये कह कर भ्रमित करते हैं कि अभी रोडवेज बसें इस रूट पर नहीं आएंगी। इतना सुनते ही सवारी उनके वाहन बैठ जाती है। अपने निर्धारित स्थान पर जल्द जाने के चक्कर में बैठ लेते हैं।

इन मार्गो पर सबसे ज्यादा टैक्सी

असंध रोड : इस मार्ग पर जींद-सफीदों व असंध के लिए मैक्सी कैब चलती हैं। इस मार्ग पर हर दस मिनट में एक कैब चलती है। इसी तरह रात नौ बजे तक यह कैब चलती है।

सनौली रोड : इस मार्ग पर शामली के लिए रोजाना सुबह निजी वाहन चलते हैं। कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

गोहाना रोड : इस मार्ग पर भी गोहाना के लिए हर दस मिनट में मैक्सी कैब चलती हैं। अवैध रूप से चला रहे गाड़ी।

बस स्टैंड के पास : इस जगह पर करनाल के लिए मैक्सी कैब चलती हैं। यह भी अवैध रूप से सवारी को उठाते हैं।

-----------

विशेष अभियान के साथ बनाई जाएगी टीमें

आरटीए डा. सुशील कुमार ने जागरण से बातचीत में कहा कि अवैध रूप से सवारियां उठाने वाले निजी वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी