माडल टाउन में दो माह पहले बनी गलियों में खोदे 20 से ज्यादा पांच फीट के गड्ढे

माडल टाउन की राधे बिहार कालोनी में दो माह पहले बनी गलियों को उखाड़कर गैस पाइप की लाइन दबाई जा रही है। गलियों में 20 से ज्यादा पांच फीट के गहरे गड्ढे बने हुए हैं। साथ ही निर्माण के दौरान सीवर पाइप लाइन व पेयजल सप्लाई भी तोड़ दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:23 PM (IST)
माडल टाउन में दो माह पहले बनी गलियों में खोदे 20 से ज्यादा पांच फीट के गड्ढे
माडल टाउन में दो माह पहले बनी गलियों में खोदे 20 से ज्यादा पांच फीट के गड्ढे

जागरण संवाददाता, पानीपत : माडल टाउन की राधे बिहार कालोनी में दो माह पहले बनी गलियों को उखाड़कर गैस पाइप की लाइन दबाई जा रही है। गलियों में 20 से ज्यादा पांच फीट के गहरे गड्ढे बने हुए हैं। साथ ही निर्माण के दौरान सीवर पाइप लाइन व पेयजल सप्लाई भी तोड़ दी।

दीपक सलूजा, रविद्र परूथी, कृपाल सिंह ने बताया कि अदाणी ग्रुप ने बिना नोटिस दिए ही गलियां उखाड़ दीं। इस दौरान पेयजल व सीवर लाइन को भी तोड़ दिया। साथ ही गहरे गड्ढे छोड़ दिए। अब आए दिन कोई न कोई हादसा होने का खतरा बना रहता है। इस समस्या को लेकर ग्रुप कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि काम पूरा होने के बाद गड्ढे बंद कर दिए जाएंगे। उनकी मांग है कि जैसी गली पहले थी, वैसी ही करके दो। जगह-जगह बना दिए गड्ढे

राधे बिहार कालोनी निवासी गौरव परूथी ने बताया कि गैस पाइप लाइन दबाने के नाम पर गलियों में पांच फीट के गड्ढे खोद दिए। इनको ऐसे ही छोड़ दिया गया। खुले पड़े गड्ढों में कोई सांकेतिक निशान नहीं लगाया। हादसा होने का आंदेशा बना हुआ है। अब की जाएगी कार्रवाई

वार्ड 20 के पार्षद लोकेश नांगरू ने बताया कि बिना किसी सूचना के ही गलियां उखाड़ दी और अन्य समस्याएं भी बना दी। इसके लिए मैनेजर व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी। विधायक ने किया था निरीक्षण

इंटरनेट मीडिया पर मामला उठा तो कुछ महीने पहले विधायक प्रमोद विज ने पूरे माडल टाउन का निरीक्षण किया था। कंपनी के अधिकारियों को अपने कार्यालय बुलाया था। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी