धूमधाम से मनी छोटी दीपावली, घरों के बाहर जलाए यम दीपक

कस्बे में बुधवार को छोटी दीपावली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने घरों को रंग बिरंगी लड़ियों से सजाने के साथ घरों के बाहर यम के दीपक जलाए। हर तरफ बनी रौनक देखते ही बन रही थी। शाम होते ही बाजार भी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 07:44 PM (IST)
धूमधाम से मनी छोटी दीपावली, घरों के बाहर जलाए यम दीपक
धूमधाम से मनी छोटी दीपावली, घरों के बाहर जलाए यम दीपक

जागरण संवाददाता, समालखा : कस्बे में बुधवार को छोटी दीपावली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने घरों को रंग बिरंगी लड़ियों से सजाने के साथ घरों के बाहर यम के दीपक जलाए। हर तरफ बनी रौनक देखते ही बन रही थी। शाम होते ही बाजार भी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। बच्चे आतिशबाजी करते दिखे। वहीं लोगों ने दीपावली को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। महिलाओं ने दिन भर घरों व प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाने के साथ देवी देवताओं की मूर्ति भी लगाई। बाजार में दिन भर खरीदारों की भीड़ लगी रही। सोने व चांदी के गहनों की खरीदारी के लिए दिनभर ग्राहक दुकानों पर पहुंचते रहे। इससे दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक दिखी।

छोटी दीपावली पर लोग सुबह ही बाजार में खरीदारी को लेकर निकलने लगे थे। दोपहर होते होते हर तरफ खरीदारी के लिए निकले लोगों की भीड़ दिखने लगी। शाम को बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा था। हर दुकान पर खरीदार दिख रहे थे। लोगों ने कपड़े, क्राकरी, इलेक्ट्रानिक्स के सामान से लेकर सोने व चांदी के जेवरातों की खरीद की। बाजार में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीदारी की भी धूम रही। मुस्कराए बाजार, आफर की धूम: दीपावली पर्व को लेकर बाजार गुलजार हुआ तो हर सामान पर कंपनियों की तरफ से आफर पर आफर दिए गए। खासकर इलेक्ट्रानिक्स सामान से लेकर आटोमोबाइल पर आए आफर का फायदा उठा लोगों ने जमकर खरीदारी की। इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों में वाशिग मशीन व फ्रीज की कई तरह की वैरायटी विभिन्न विशेषताओं के साथ बाजार में दिखी।

chat bot
आपका साथी