माडल टाउन फिर बन रहा कोरोना का घर

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि माडल टाउन में एक युवक उसकी पत्नी और 13 वर्षीय बेटा व 12 साल की बेटी संक्रमित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:24 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:24 AM (IST)
माडल टाउन फिर बन रहा कोरोना का घर
माडल टाउन फिर बन रहा कोरोना का घर

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर की पॉश कालोनियों में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से पैर पसार रहा है। शनिवार को 10 केस पाजिटिव मिले हैं। इनमें से सात संक्रमित माडल टाउन में हैं। फरवरी में संक्रमितों की संख्या 145 हो चुकी है। यह संख्या जून-2020 में आए संक्रमितों से अधिक है। संक्रमितों में 70 फीसद पॉश एरिया में हैं।

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि माडल टाउन में एक युवक, उसकी पत्नी और 13 वर्षीय बेटा व 12 साल की बेटी संक्रमित हैं। अधेड़ आयु के दंपती पाजिटिव मिले हैं। एक 55 वर्षीय महिला भी संक्रमित है। गीता कालोनी में 56 वर्षीय पुरुष और बिझौल में 12 साल का किशोर संक्रमित मिला है। स्वस्थ होने पर दो लोगों को डिस्चार्ज किया है। अब तक कुल एक लाख 97 हजार 679 आशंकित मरीजों के स्वाब सैंपल की टेस्टिग हो चुकी है।

सिविल सर्जन के मुताबिक शनिवार को 368 सैंपल लिए गए हैं। पानीपत में कुल पाजिटिव 10 हजार 885 केसों में से 71 एक्टिव हैं। 10 हजार 656 रिकवर हो चुके हैं। तीन मरीज अपने बताए पते पर नहीं हैं। कुल 155 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जून 2020 के बाद एकाएक बढ़े थे केस : कोरोना संक्रमितों की बात करें तो जून 2020 में 136 केस पाजिटिव मिले थे। फरवरी 2021 में 145 पाजिटिव मिल चुके हैं और इस माह अब तक दो मौत भी हो चुकी हैं। जून 2020 के बाद तीन गुना स्पीड से केस बढ़े और जुलाई में 958 पाजिटिव मिले थे। अगस्त में 2736, सितंबर में 3508, अक्टूबर में 622, नवंबर में 1397 और दिसंबर में 1098 पाजिटिव केस आए।

जनवरी 2021 में मिली कुछ राहत : जनवरी 2021 में केसों की संख्या घटी, 223 पाजिटिव आए। इससे स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली थी। हालांकि, फरवरी 2021 में मिले पाजिटिव की संख्या गत माह से कम है। गत वर्ष गर्मी के तीन माह की रिपोर्ट को देख अधिकारियों को चिता सता रही है।

chat bot
आपका साथी