अंबाला सेंट्रल जेल में बंदियों से मिल रहे मोबाइल, लग रही सेंध

अंबाला सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। लगातार मोबाइल मिलने के मामले सामने आ रहे हैं। अब पांच बंदियों पर केस दर्ज कर लिया गया। बता दें कि पहले भी अंबाला जेल में मोबाइल मिले हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 02:36 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 02:36 PM (IST)
अंबाला सेंट्रल जेल में बंदियों से मिल रहे मोबाइल, लग रही सेंध
अंबाला सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी।

 अंबाला, जागरण संवाददाता। अंबाला सेंट्रल जेल से बंदियों के पास से मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। जेल अधिकारी जेल में मोबाइल पहुंचने पर रोक नहीं लगा पा रहे। अधिकारियों की ढील के कारण जेल में मोबाइल पहुंच रहे। हालांकि बंदियों से मोबाइल मिलने पर बलदेव नगर थाना में केस दर्ज करवाया जाता है। लेकिन सवाल यह है आखिर जेल की सिक्योरिटी में कैसे चूक हो रही है। यह सोचने का विषय है। उधर, बंदियों से मोबाइल मिलने के अलग-अलग मामलों में पांच को गिरफ्तार किया गया है।

पहला केस : 15 अप्रैल को जेल में कैदी राजेंद्र से दो मोबाइल बैट्री व सिमकार्ड के साथ बरामद हुए थे। यह मामला सहायक उप अधीक्षक अजीत ङ्क्षसह की शिकायत पर बलेदव नगर थाना में दर्ज किया गया था। पुलिस ने कैदी को मामले में गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

दूसरा केस : इसी तरह 19 जून को एक बार फिर जेल से कैदी चमकौर सिंह से मोबाइल व सिमकार्ड बरामद हुआ था। हालांकि जेल प्रशासन ने कैदी को रूटिन की चेकिंग के दौरान यह सामान बरामद किया था। बलदेव नगर थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कैदी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। यह मामला भी सहायक उप अधीक्षक अजीत की शिकायत पर दर्ज हुआ था।

तीसरा केस : 19 जून के बाद अगले दिन 20 जून को दोबारा से एक और कैदी हरदीप सिंह के पास से मोबाइल, बैट्री व सिम बरामद हुआ था। बलदेव नगर थाना पुलिस ने कैदी को कोर्ट में पेश करने के बाद वापस जेल भेज दिया गया।

चौथा केस : इसी तरह 20 जून के चार दिन बाद 24 जून को जेल कर्मचारियों के निरीक्षण के दौरान कैदी राज कुमार से यही सामान बरामद हुआ था। जिसकी सूचना उप सहायक अधीक्षक राजीव को दी गई। इसके बाद बलदेव नगर थाना में केस दर्ज करवाया गया था। बलदेव नगर पुलिस ने कैदी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

22 जुलाई को दो और मामले दर्ज : वहीं 22 जुलाई को कैदी मेवा सिंह व गुलशन कुमार की तलाशी के दौरान की पैड मोबाइल, बैट्री व सिम बरामद हुआ है। दोनों कैदियों के खिलाफ बलदेव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

chat bot
आपका साथी