विधायक विज की भाभी की कोरोना से मौत

विधायक प्रमोद विज के बड़े भाई विनोद विज की पत्नी रीटा विज की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। असंध रोड पर नहर के नजदीक स्थित शिवपुरी में कोविड गाइडलाइंस के अनुसार शव का अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि उनके बेटे शिखर विज ने दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:55 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:55 AM (IST)
विधायक विज की भाभी की कोरोना से मौत
विधायक विज की भाभी की कोरोना से मौत

जासं, पानीपत : विधायक प्रमोद विज के बड़े भाई विनोद विज की पत्नी रीटा विज की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। असंध रोड पर नहर के नजदीक स्थित शिवपुरी में कोविड गाइडलाइंस के अनुसार शव का अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि उनके बेटे शिखर विज ने दी। रीटा विज कई दिन से बीमार थीं। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले उनकी हालत में सुधार आया था लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन साल पहले उनकी बेटी का देहांत हुआ था। अब उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। मॉडल टाउन में विधायक प्रमोद विज का संयुक्त परिवार रहता है। विनोद विज ट्रांसपोर्ट का काम देखते हैं, शिखर विज की कपड़ा प्रिटिग की फैक्ट्री है। रीटा विज गृहिणी थीं। समाजसेवा भी करती थीं। शिवपुरी में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी