तलाक का झांसा दे लिया झांसे में, नशीली चाय पिलाकर किया दुष्कर्म, दो महीने बनाया हवस का शिकार

यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म हुआ। पति से तलाक चाहती थी। गांव के ही एक युवक ने झांसा दिया। कुरुक्षेत्र कोर्ट ले गया। वापसी में चाय में नशीला पदार्ध पिला दिया। वीडियो दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। वायरल करने की धमकी देकर दो महीने साथ रखा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 02:47 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 02:47 PM (IST)
तलाक का झांसा दे लिया झांसे में, नशीली चाय पिलाकर किया दुष्कर्म, दो महीने बनाया हवस का शिकार
महिला ने वीडियो वायरल होने के डर से कोर्ट में आरोपित व उसके परिवार के हक में बयान दिए।

यमुनानगर, जेएनएन। थाना छप्पर थाना क्षेत्र की महिला से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित पति से तलाक कराने के बहाने महिला को अपने साथ ले गया। नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो भी बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित उसे अपने साथ ले गया। करीब दो महीने तक उसे अपने साथ रखा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, मार्च 2020 में युवती की शादी अंबाला के गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उनमें अनबन रहने लगी। इस पर महिला अपने पति से तलाक लेना चाहती थी, लेकिन पति उसे तलाक नहीं दे रहा था। इसी दौरान महिला की मुलाकात उसके गांव के ही बॉबी से हुई। उसे इस बारे में बताया, तो वह कहने लगा कि अपने जानकार वकील से बात कर तलाक करा देगा। महिला की नौकरी लगवाने का भी आश्वासन दिया।

चाय में नशीला पदार्थ पिलाया

जून 2020 में महिला अपने मायके में आई हुई थी। तभी बॉबी आया और उसे वकील पास लेकर जाने की बात कह अपने साथ लेकर कुरुक्षेत्र कोर्ट में गया। यहां से कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जब वापस लौट रहे थे, तो रास्ते में चाय पीने लगे। आरोप है कि तभी बॉबी ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसे एक होटल में लेकर गया। यहां उसके साथ गलत काम किया और वीडियो भी बनाई।

यमुनानगर में दो महीने तक दुष्कर्म किया

बाद में वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर आरोपित उसे अपने साथ ले गया और यमुनानगर में एक कालोनी में रहने लगा। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित के परिवार के लोग भी उसके पास आते रहते थे। धमकी देते थे कि यदि किसी को इस बारे में बताया, तो यह वीडियो वायरल कर देंगे। इस तरह से करीब दो माह तक आरोपित ने अपने साथ महिला को रखा।

स्वजनों ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का केस

महिला के मुताबिक, जब आरोपित उसे अपने साथ ले गया, तो स्वजनों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच कर उसे बरामद किया, लेकिन वीडियो वायरल होने के डर से कोर्ट में आरोपित व उसके परिवार के हक में बयान दिए। आरोप है कि इस दौरान आरोपित बॉबी व उसके परिवार के लोगों ने उसके गहने व 40 हजार रुपये भी अपने पास रख लिए। उन्हें भी वापस करने से इन्कार कर रहे हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः आपसे जुड़ी है खबर, कोरोना संक्रमण से फलों की मांग बढ़ी, आपूर्ति कम होने से भाव तेज

यह भी पढ़ेंः कोरोना का कहर... कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अप्रैल तक के लिए ऑफलाइन कक्षाएं बंद

chat bot
आपका साथी