यमुनानगर में जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से महिला करा रही थी गलत काम, गर्भवती हुई तो पर्दाफाश

यमुनानगर में एक महिला ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम करवाया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो इस राज का पर्दाफाश हुआ। परिजनों ने गांधी नगर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 02:59 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 02:59 PM (IST)
यमुनानगर में जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से महिला करा रही थी गलत काम, गर्भवती हुई तो पर्दाफाश
एक किशोरी से उसकी पड़ोसन ने गलत काम कराया।

यमुनानगर, जेएनएन। गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी में 14 वर्षीय किशोरी के साथ गलत काम कराने का मामला सामने आया है। किशोरी को एक महिला अपने साथ लेकर जाती थी और उसे अनजान लड़के के साथ कमरे में बंद कर देती थी।

इस तरह से वह हर रोज किशोरी को लेकर अलग-अलग जगहों पर जाती और उसे लड़कों के साथ कमरे में रखती। जो उसके साथ गलत काम करते थे। अब किशोरी गर्भवती हुई, तो स्वजनों को पता लगा। आरोपित महिला व उसके पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी व्यक्ति पहले कैंप में किराये के मकान में रहता था। वह प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसकी पत्नी घरों में झाडू पोछा का कार्य करती है। उनकी 14 वर्षीय बेटी की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही है। कुछ गलत होने का शक होने पर बेटी से बात की तो राज खुला।

किशोरी ने बताया कि उनके मकान के साथ किराये के मकान में महिला रहती थी। वह अब यहां से मकान छोड़कर जा चुकी है। वह उसे अपने साथ लेकर जाती थी और गलत काम कराती थी।

माता पिता के काम पर जाने के बाद लेकर जाती थी महिला

माता पिता के काम पर जाने के बाद किशोरी को महिला अपने घर बुला लेती थी। पति के साथ महिला उसे घुमाने के बहाने अलग-अलग स्थानों पर लेकर जाते थे। इस दौरान लड़कों को बुलाकर उसके साथ गलत काम कराते थे। कई माह से ऐसा चल रहा था।

दोपहर को जब किशोरी के माता पिता काम पर जाते थे, तो आरोपित दंपती किशोरी को साथ लेकर निकल जाते थे। उसे शाम को घर पर छोड़ते थे। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर उसे लड़कों के पास छोड़ देते थे। जो उससे गलत काम करते थे। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अब किशोरी पांच माह की गर्भवती है। फिलहाल गांधीनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्‍वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ

यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्‍चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्‍या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह

यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन

chat bot
आपका साथी