करनाल में लापता हुई नाबालिग से सामूहिक दुष्‍कर्म, दो गिरफ्तार

करनाल में लापता हुई नाबालिग से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग के लापता होने की शिकायत परिजनों ने थाने में दी थी। बाद में पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया। इसके बाद दुष्‍कर्म के मामले की पुष्टि हुई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 05:26 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 05:26 PM (IST)
करनाल में लापता हुई नाबालिग से सामूहिक दुष्‍कर्म, दो गिरफ्तार
करनाल में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्‍कर्म।

घरौंडा (करनाल), जागरण संवाददाता। करनाल के मूनक थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। नाबालिग घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसे दो दिन बाद निसिंग थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया और अदालत में पेश

एक गांव से छह-सात अक्तूबर रात को नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। स्वजनों ने आस पास के एरिया में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। बाद में आठ अक्तूबर को स्वजनों ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की टीमें नाबालिग की खोजबीन में लगी रही। पुलिस ने नौ अक्तूबर को निसिंग थाना क्षेत्र में एक कमरे से नाबालिग को बरामद कर लिया। वह डरी सहमी थी। जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो दुष्कर्म किए जाने का रहस्योद्वाटन हुआ।

पुलिस के मुताबिक दो युवकों के नाम सामने आए। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और 27 से 28 वर्षीय दोनों आरोपितों को काबू कर लिया। दोनों का पुलिस ने सोमवार को घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल करवाया। मूनक थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि युवकों ने रात के समय नाबालिग को जबरन उठाया और बाइक पर बैठकार उसे ले गए थे। जिसे नौ अक्तूबर को पुलिस ने बरामद कर लिया था। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कैथल में दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपितों पर केस दर्ज

जासं, कैथल : दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने आरोप लगाया कि नौ अक्टूबर को आरोपित ओमप्रकाश ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। एसआइ धनपति ने बताया कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि नौ अक्टूबर को आरोपित रामफल, शमशेर व दर्शन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपितों ने उसके पति पर भी हमला कर चोट मारी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी