यमुनानगर की युवती से मोहाली में दुष्कर्म, गर्भवती हुई, तो कराया जबरन गर्भपात

यमुनानगर की युवती से मोहाली में शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म किया गया। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया गया। युवती चंडीगढ़ में जॉब कर रही है। आरोपित युवक भी उसी के साथ ऑफिस में काम करता है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 04:02 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 04:02 PM (IST)
यमुनानगर की युवती से मोहाली में दुष्कर्म, गर्भवती हुई, तो कराया जबरन गर्भपात
यमुनानगर की युवती से दुष्‍कर्म की वारदात।

यमुनानगर, जेएनएन। चंडीगढ़ में जॉब कर रही शहर की 25 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर मोहाली निवासी युवक ने करीब छह माह तक दुष्कर्म किया। आरोपी युवती के साथ ही उसके ऑफिस में जॉब करता है। इस दौरान आरोपी युवक युवती को अमृतसर, शिमला व अन्य स्थानों पर ले गया। जहां आरोपी ने उससे संबंध बनाए। युवती ने आरोपी पर गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया है। आरोपी के शादी करने से मना करने पर युवती ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के ‌खिलाफ दुष्कर्म व गर्भपात करवाने के आरोपी में केस दर्ज कर लिया है।

गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने महिला ‌थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ में जॉब करती है और वहीं किराये पर रहती है। जहां उसकी मुलाकात मोहाली खरड़ के गांव बिलोगी निवासी युवक के साथ हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। दिसंबर 2020 में ऑफिस जाते हुए वे सड़क हादसे में घायल हो गई। जिसके बाद आरोपित उसे अपने घर ले गया। वहां हम दो दिन रहे।

इस दौरान आरोपी उससे शादी करने की बात कहने लगा। लेकिन तब उसने सोचने के लिए कुछ वक्त मांगा। इस दौरान आरोपी उसके किराये के मकान पर भी आने लगा। आरोप है कि वहां आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जिससे उसका गर्भ ठहर गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। युवती ने बताया कि इस दौरान आरोपी उसे शिमला व अमृतसर में भी ले गया। जहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।

अंतिम बार आरोपी ने 19 मई को उसके साथ गलत काम किया। अब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया है। युवती ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व गर्भपात करने के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को मोहाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।

महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि मामले में महिला के सा‌थ घटना मोहाली में हुई है। इसलिए मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को मोहाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई मोहाली पुलिस द्वारा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी