चिटफंड कंपनी में पैसा दोगुना के नाम पर साढ़े छह लाख ठगे, फिर शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म

यमुनानगर में एक युवती से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरेापित ने युवती को पैसा दुगना करने का लालच देकर पहले साढ़े छह लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्‍कर्म की घिनौनी वारदात की।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 02:36 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:36 PM (IST)
चिटफंड कंपनी में पैसा दोगुना के नाम पर साढ़े छह लाख ठगे, फिर शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म
यमुनानगर में एक युवती से ठगी करके दुष्‍कर्म किया गया।

पानीपत/यमुनागर, जेएनएन। हरियाणा के यमुनानगर में युवती से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। युवती से पहले साढ़े छह लाख की ठगी की गई। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। 

यमुनानगर में चिटफंड कंपनी में पैसे दोगुना करने के लालच में युवती ठगी गई। आरोपित करनाल के सेक्टर छह निवासी साजन व रामकिशन का लालच देकर दुर्गा गार्डन निवासी युवती से साढ़े छह लाख रुपये ठगे।आरोप है कि आरोपित साजन ने उससे शादी का झांसा दिया। उसके साथ संबंध बनाए। अब आरोपित मुकर गया। उसके पैसे भी वापस नहीं किए। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक, करनाल के रामकिशन व साजन ने फोरेक्स ट्रेडिंग कंपनी शुरू की थी। फोरेक्स ट्रेडिंग कंपनी ने सेक्टर 17 में कार्यालय खोला हुआ था। कंपनी लोगों से पैसे लेती और उन्हें डबल करने का लालच देती थी। इसी कंपनी में युवती भी नौकरी करती थी। कुछ दिन तक कंपनी ने लोगों को पैसे डबल कर दिए। जिससे युवती ने भी अपने पैसे इस कंपनी में ही लगा दिए। उसने साढ़े छह लाख रुपये कंपनी में लगाए, लेकिन बाद में कंपनी बंद हो गई और उसके पैसे भी फंस गए।

जब इस बारे में रामकिशन व साजन से बात की, तो आरोपितों ने अपने करनाल के दफ्तर में उसे बुला लिया। यहां पर साजन ने उसे बातों में फंसाकर शादी का झांसा दिया। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। करीब एक साल तक आरोपित उससे संबंध बनाता रहा। अब आरोपित शादी से इंकार करने लगा। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि इन आरोपितों ने इसी तरह से कंपनी बनाकर अन्य जगहों पर भी ठगी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी