यमुनानगर में पुलिस को चकमा देकर दुष्कर्म का आरोपित फरार, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था

पुलिस ने अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया था। जिला जेल जगाधरी में बंद था। माइग्रेन बीमारी से पीड़ित था। 19 फरवरी को उसे ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया था। कैदियों के लिए बने विशेष कमरे में रखा गया था। रविवार तड़के चार बजे वह फरार हो गया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 02:38 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 02:38 PM (IST)
यमुनानगर में पुलिस को चकमा देकर दुष्कर्म का आरोपित फरार, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था
पुलिस ने उसे खोजने की काफी कोशिश की परंतु उसके बारे में कुछ पता नहीं चला।

यमुनानगर, जेएनएन। महिला से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आराेपित ट्रामा सेंटर से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे खोजने की काफी कोशिश की परंतु उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। जेल डीएसपी की तरफ से इस संबंध में थाना शहर यमुनानगर में शिकायत दी गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पृथ्वी नगर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ प्रवीण कुमार को थाना फर्कपुर पुलिस ने अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण तबसे वह जिला जेल जगाधरी में बंद था। वह कुछ समय से माइग्रेन बीमारी से पीड़ित था। 19 फरवरी को उसे अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था। जांच के बाद उसे ट्रामा सेंटर में दाखिल कर दिया गया था। तबसे वह ट्रामा सेंटर में कैदियों के लिए बने विशेष कमरे में रखा हुआ था। रविवार तड़के चार बजे वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी काफी तलाश की परंतु उसके बारे में कुछ पता नहीं चला।

महिला ने कराया था दुष्कर्म का केस दर्ज

थाना फर्कपुर में चार अगस्त 2020 को एक महिला ने केस दर्ज कराया था कि उसकी शादी को 13 साल हो गए हैं। उसके पास दो बच्चे भी हैं। उसका पति करीब एक साल पहले बिना बताए कहीं चला गया था। उसकी काफी तलाश की गई परंतु वह वापस नहीं लौटा। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करने लगी। पृथ्वी नगर निवासी प्रवीण कुमार दूध बेचने का काम करता था। मई 2020 में वह उससे दूध लेने लगी। इसी दौरान प्रवीण को पता चल गया था कि उसका पति घर से कहीं चला गया है। प्रवीण इसका नाजायज फायदा उठाकर उससे बातचीत करने लगा। एक दिन प्रवीण ने उससे कहा कि वह उसे अच्छी लगती है और उससे शादी करना चाहता है। परंतु उसने शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि 15 जून की रात को प्रवीण दीवार फांद कर घर में घुस आया। उसने कमरे में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने उससे मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्द कह कर फरार हो गया। इसकी शिकायत उसने थाने में दी।

chat bot
आपका साथी