अंबाला में बदमाशों का खौफ, जियो डिस्‍ट्रीब्‍यूटर और महिला से छिनैती

अंबाला में स्‍नैचिंग का मामले सामने आए हैं। छिनैती के दो मामले सामने आए हैं। जियो कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से और महिला से बदमाशों ने छिनैती की। आरोपित फरार हो गए जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:59 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:59 AM (IST)
अंबाला में बदमाशों का खौफ, जियो डिस्‍ट्रीब्‍यूटर और महिला से छिनैती
थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में जियो कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से छिनैती।

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला में छिनैती की वारदात से लोगों में खौफ है। दो जगहों पर छिनैती की वारदात को अंजाम दिया गया। एक जियो कंपनी के डिस्‍ट्रीब्‍यूटर और एक महिला से बदमाशों ने छिनैती की वारदात को अंजाम दिया गया।

अंबाला के थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में जियो कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर आशीष गोयल निवासी वार्ड नंबर चार से बदमाशों ने मंगलवार सायं दो लाख पांच हजार रुपये की  नकदी छीन ली। आरोपित फरार हो गए, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शिकायत में आशीष ने बताया कि वह जियो कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है और मोबाइल रीचार्ज करने वाले रिटलेरों को वैल्यू (उनके पोर्टल में  नकदी) देता है, जिससे वे ग्राहकों के मोबाइल रीचार्ज करते हैं। वह रिटेलरों से रुटीन में कलेक्श्न लेकर अपने घर जा रहा था। करीब दो लाख पांच हजार रुपये कैश व लैपटाप बैग में था। वह जब बाइक पर आहलूवालिया चौक से मुडऩे लगा, तभी बाइक पर दो युवक आए। इन दोनों ने उसका बैग छीना और लोटो चुंगी की ओर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि उसने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब यह आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस ने आशीष की शिकायत पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इधर, रिक्शा सवार महिला को बनाया निशाना, बाइक सवार ने छीना पर्स

सेक्टर दस की रहने वाली सीमा ने शिकायत दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि 18 जनवरी को वह ड्यूटी पर दशमेश मार्केट स्थित अग्रवाल कलेक्शन में गई थी। वहां से अपनी ड्यूटी खत्म करके रिक्शा पर बैठ अपने घर आ रही थी। उस दौरान लाल रंग का पर्स था, जिसमें मोबाइल था, मेरा, पति व बेटी का आधार कार्ड था, दो बैंक के एटीम कार्ड, पेन कार्ड, बजाज का कार्ड और 8 सौ रुपये की राशि थी। जब वह सेक्टर-8 पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो उस समय तकरीबन 8 बजे थे। तब रिक्शे के पीछे बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने बाइक पर पीछे से आकर हाथ से पर्स छीन लिया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने मांग करते हुए कहा कि सामान बरामद करवाया जाए।

 पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी