यमुनानगर में लूट, लक्कड़ मंडी के आढ़ती पर हमला कर 9.50 लाख लूटे

यमुनानगर में लूट की वारदात सामने आई है। बदमाश लक्कड़ मंडी के आढ़ती पर हमला कर 9.50 लाख लूट कर फरार हो गए। बदमाशों ने घने कोहरे के बीच वारदात को अंजाम दिया। घायल आढ़ती को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 01:13 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 01:13 PM (IST)
यमुनानगर में लूट, लक्कड़ मंडी के आढ़ती पर हमला कर 9.50 लाख लूटे
यमुनानगर में आढ़ती ओमवीर से लूट की वारदात।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन।  यमुनानगर में कोहरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने आढ़ती से करीब नौ लाख 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने आढ़ती पर हमला भी किया, जिससे घायल हो गया। उसे निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

यमुनानगर लक्कड़ मंडी के आढ़ती ओमबीर सिंह से बदमाशों ने हमला कर 9 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात सोमवार सुबह हुई। सुबह घने कोहरे का फायदा उठाकर बदमाश भाग निकले। घायल आढ़ती को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

खजुरी निवासी ओमवीर सिंह की मित्तल पेट्रोल पंप के पास निवारक टिंबर के नाम से दुकान है। यहां पर वह लक्कड़ का कार्य करते हैं। सुबह गांव से कार में दुकान पर आए थे। जब यहां कार से उतरे तभी पीछे से बदमाशों ने उन पर किसी भारी चीज से वार कर दिया, जिससे वह नीचे गिर पड़े। इतने में बदमाश उनका बैग लेकर भाग निकले।

ओमवीर सिंह ने बताया कि बैग में साढ़े नौ लाख रुपये, पर्चियां और एटीएम कार्ड थे। वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पास में ही रेलवे लाइन पर ओमवीर सिंह के एटीएम कार्ड व पर्चा पड़ी मिली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही लक्कड़ मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान शुभम राना भी आरती ओमवीर से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आढ़ती का लेन देंन का समय होता है।

वहीं, डेरे से मोटर चुराने वाले दो चोर पुलिस ने पकड़े

बुबका गांव में किसान के डेरे में घुस कर कमरे का दरवाजा तोड़कर घास काटने की मशीन से मोटर चुराने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। थाना रादौर प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि बुबका गांव निवासी शमशेर सिंह के डेरे में 15 व 16 जनवरी की रात को चोरों ने मशीन से मोटर चुरा ली थी। पुलिस ने गांव के विक्रम उर्फ विक्की व रिंकू के पास से मोटर बरामद की। गांव में कई जगह चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। अन्य मामलों में भी उनसे पूछताछ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी