Snatching in kurukshetra: बदमाशों ने दो युवकों पर किया जानलेवा हमला, बाइक छीन कर हुए फरार, डायल 112 ने कराया अस्पताल में भर्ती

कुरुक्षेत्र में बदमाशों ने बाइक पर सवार दो युवकों पर डंडे व नुकीली चीज से उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान वह अपनी जान बचा कर भागा और इसकी सूचना डायल 112 पर दी। वह छिप कर पुलिस के आने का इंतजार करने लगे।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:28 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:28 PM (IST)
Snatching in kurukshetra: बदमाशों ने दो युवकों पर किया जानलेवा हमला, बाइक छीन कर हुए फरार, डायल 112 ने कराया अस्पताल में भर्ती
कुरुक्षेत्र में बाइक सवारों ने युवकों पर किया हमला।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में बदमाशों ने बाइक पर सवार दो युवकों पर जान लेवा हमला कर दिया। घटना कुरुक्षेत्र थाना पुलिस के अंतर्गत किरमच रोड पर रात एक बजे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने मोटरसाइकिल से घर जा रहे दो युवकों पर हमला बोल दिया। हमलावर दोनों घायल कर मौके से मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। डायल 112 पर शिकायत करने पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गांव सुरमी निवासी मुकेश कुमार ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह होटल सेवन में काम करता है। रात एक बजे वह होटल से काम निपटा कर अपने साथी गांव लुखी निवासी सुरेश कुमार के साथ होटल से घर जाने के लिए निकाला था। वे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार हो कर गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में किरमच रोड पर अचानक तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कुछ युवक आए। युवकों ने उन्हें रोक लिया और उन पर जानलेवा हमला बोल दिया।

आरोपितों ने डंडे व नुकीली चीज से उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान वह अपनी जान बचा कर भागा और इसकी सूचना डायल 112 पर दी। वह छिप कर पुलिस के आने का इंतजार करने लगे। पुलिस के आने से पहले ही आरोपित उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। डायल 112 के मौके पर आने पर वे बाहर आए और पुलिस को साथी आपबीती सुनाई। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआइ रघुबीर सिंह को सौंपी है। 

पुलिस कर रही आरोपितों की तलाश : मांगे राम 

केयूके थाना पुलिस प्रभारी मांगे राम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपितों का सुराग लगा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी