कुरुक्षेत्र में आढ़ती से 25 लाख की फिरौती, परिवार को खत्‍म करने की दी धमकी

कुरुक्षेत्र में फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र के पिहोवा अनाज मंडी के आढ़ती से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। बदमाशों ने फोन पर धमकी दी। अगर फिरौती की राशि नहीं दी तो जान से मार देंगे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:33 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में आढ़ती से 25 लाख की फिरौती, परिवार को खत्‍म करने की दी धमकी
पिहोवा के आढ़ती से फरौती मांगी गई है।

पिहोवा (कुरुक्षेत्र), संवाद सहयोगी। पिहोवा अनाज मंडी के एक आढ़ती से अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। आरोपित ने आढ़ती को धमकी दी है कि अगर रकम नहीं दी गई तो वह उसे व उसके परिवार को खत्म कर देगा। फोन आने के बाद से आढ़ती व उसका परिवार सहमा हुआ है। आढ़ती ने इसकी शिकायत पिहोवा शहर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

पिहोवा अनाज मंडी के दुकान नंबर 54 निवासी अमित कुमार उर्फ गोरा ने पिहोवा शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह पिहोवा अनाज मंडी में स्थायी निवासी है और आढ़त की दुकान चलाता है। पांच दिसंबर को सायं 7:25 मिनट पर उसके मोबाइल पर काल आई। काल करने वाले ने अपना नाम विजेंद्र ग्योंग बताया। आरोपित ने उससे 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी। अमित कुमार ने उसे कहा कि वह उसे जानता नहीं है तो उसे 25 लाख रुपये क्यों दे। इस पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह उसे व उसके परिवार को खत्म कर देगा। दोनों के बीच बातचीत की मोबाइल रिकार्डिंग भी शिकायतकर्ता के पास है। आरोपित ने उसे कहा कि वह पुलिस या किसी के पास शिकायत करेगा तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करने तथा उसे व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

आरोपितों को सुराग लगाने में जुटी है पुलिस : डीएसपी

पिहोवा के पुलिस उपाधीक्षक गुरमेल ङ्क्षसह का कहना है कि पुलिस आरोपितों का सुराग लगाने में जुटी है। आढ़ती से बयान में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके लिए टीमें तैयार की गई हैं।

chat bot
आपका साथी