हैवानियत की हद पार, 7 साल की बच्‍ची से मामा ने किया दुष्‍कर्म, 3 घंटों से ऑपरेशन थियेटर में

पानीपत में एक मामा ने सात साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म की वारदात की। परिवार वाले छत पर थे तब मामा ने इस घटना को अंजाम दिया। बच्‍ची का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 04:27 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 04:27 PM (IST)
हैवानियत की हद पार, 7 साल की बच्‍ची से मामा ने किया दुष्‍कर्म, 3 घंटों से ऑपरेशन थियेटर में
पानीपत में मासूम बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में हैवानियत की हद पार करते हुए मामा ने रिश्‍ता कलंकित किया। मामा ने सात साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया। मासूम जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रही है। वह तीन घंटे से पीजीआई रोहतक के ऑपरेशन थियेटर में है। 

मामला पानीपत की एक कॉलोनी का है। यहां बिहार के जिला आरा का परिवार रहता है। पिता कपड़े की छटाई करता है। उसके एक लड़का दो लड़की हैं। सोमवार को पिता काम से बाहर गया था। घर पर अन्‍य परिवार के सदस्‍य थे। सभी दोपहर में छत पर गए थे। कमरे में सात साल की बच्‍ची और उसका मामा था। 

आरोपित मामा नाबालिग

बच्‍ची के साथ नाबालिग मामा ने दुष्‍कर्म किया। उसे परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता को फोन करके बुलाया गया। बच्‍ची की हालत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट अस्‍पताल में ले गए। परिजनों को पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। 

इस तरह से खुला मामला 

जब प्राइवेट अस्‍पताल में भी उसकी हालत नहीं सुधरी तो उसे पानीपत सिविल अस्‍पताल ले जाया गया। जहां पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बाल कल्‍याण समिति को जानकारी दी। बच्‍ची की हालत में यहां भी सुधार नहीं हुआ तो उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां बच्‍ची का तीन घंटे से ऑपरेशन थियेटर में इलाज चल रहा है। डॉक्‍टर तीन घंटे से अंदर हैं।   

छिपाते रहे घटनाक्रम

बच्‍ची रोते हुए परिजनों के पास आई। इसके बाद परिवार वाले घटना को छिपाते रहे। जब मामला प्राइवेट से सिविल अस्‍पताल आया तो पर्दाफाश हुआ। बाल कल्‍याण समिति के सदस्‍य पहुंचे। वहीं आरोपित मामा गिरफ्तार कर लिया गया। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें: मिलिए पानीपत की कैप्‍टन बेटी से, राजपथ पर शिल्‍का इनके हवाले, इतनी खतरनाक है ये गन

ये भी पढ़ें: हरियाणा के युवा ने नौकरी छोड़़ रिस्‍क उठाया, ट्रेनिंग ली और शुरू की डेयरी फार्मिंग, अब लाखों कमा रहे

chat bot
आपका साथी