दिल्ली नहर में डूबा अधेड़, चल रही तलाश

ढिडार नहर पुल से 50 मीटर दक्षिण दिल्ली पैरलल नहर में फैर फिसलने से एक अधेड़ पानी में बह गया। साथी ने उसे बचाने के भरपूर प्रयास किए। आवाज लगाकर आसपास के लोगों को जमा कर दिया। नहर में सरकंडा फेंका लेकिन वह उसकी आंखों से ओझल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:10 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:10 PM (IST)
दिल्ली नहर में डूबा अधेड़, चल रही तलाश
दिल्ली नहर में डूबा अधेड़, चल रही तलाश

जागरण संवाददाता, समालखा: ढिडार नहर पुल से 50 मीटर दक्षिण दिल्ली पैरलल नहर में फैर फिसलने से एक अधेड़ पानी में बह गया। साथी ने उसे बचाने के भरपूर प्रयास किए। आवाज लगाकर आसपास के लोगों को जमा कर दिया। नहर में सरकंडा फेंका, लेकिन वह उसकी आंखों से ओझल हो गया।

सूचना मिलते ही पानीपत और सोनीपत की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल सोनीपत में होने से वहां की पुलिस उसे खोजने में लगी है। देर शाम तक उसका सुराग नहीं लगा था। पूर्व सरपंच मदनलाल ने बताया कि अनिल(45) सुबह 8 से 9 के बीच नहर पर घूमने गया था। वह ईको पर ड्राइवरी कर परिवार का गुजारा करता था। हाथ धोने के लिए नहर में नीचे उतरा और पैर फिसलने से तेज धारा में बह गया।

अनिल ने करीब तीन माह पहले बेटी की शादी की थी। उसके तीन लड़के छोटे हैं, जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हादसे से ग्रामीणों में मायूसी है। ग्रामीण और स्वजन भी अपने स्तर पर तलाश कर रहे हैं। नहर में अधिक पानी होने से तलाशी में परेशानी हो रही है।

chat bot
आपका साथी