बड़ी सी आशा से दी लड़कियों को आगे बढ़ने की सीख

पट्टीकल्याणा में मानवाधिकार संस्था ब्रेकथ्रू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दस दिवसीय अभियान के दूसरे दिन पट्टीकल्याणा में जमघट कार्यक्रम किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 09:04 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 09:04 AM (IST)
बड़ी सी आशा से दी लड़कियों को आगे बढ़ने की सीख
बड़ी सी आशा से दी लड़कियों को आगे बढ़ने की सीख

जागरण संवाददाता, समालखा : पट्टीकल्याणा में मानवाधिकार संस्था ब्रेकथ्रू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दस दिवसीय अभियान के दूसरे दिन पट्टीकल्याणा में जमघट कार्यक्रम किया गया। नुक्कड़ नाटक से समाज को जागरूकता का संदेश दिया। लड़कियों और महिलाओं को पढ़ने और आगे बढ़ने में मदद की अपील की गई।

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक बड़ी सी आशा का मंचन कर मां-पिता और समाज को लड़कियों की उन्नति में बाधा नहीं बनने को कहा। लड़कियों के प्रति समाज की मानसिक स्थिति को मंच से दर्शाया गया। जिला विधिक सेवा की ओर से एडवोकेट रोहताश कहा कि देश और समाज के विकास के लिए भेदभाव पूर्ण पुरातन सोच से ऊपर उठकर हमें स्त्री शिक्षा पर जोर देना चाहिए। ब्रेकथ्रू मैनेजर संजय कुमार ने कहा कि महिलाओं व लड़कियों को भी शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है।उनके भी सपने होते हैं, जो शिक्षा से ही पूरे हो सकते हैं। इस मौके पर ब्रेकथ्रू संस्था से वरुण कुमार, भारती,अर¨वदर ¨सह, प्रदीप कुमार, सरपंच निशा छौक्कर, अनिल, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी