रेल यात्रियों को राहत, कुरुक्षेत्र से 20 दिसंबर से मेमू स्पेशल दिल्ली के लिए होगी रवाना, जानिए किराया

रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कुरुक्षेत्र से 20 दिसंबर से मेमू स्पेशल दिल्ली के लिए रवाना होगी। हालांकि रेलवे यात्रियों को मेल-एक्सप्रेस का देना होगा किराया। 20 दिसंबर से ट्रैक पर 23 ट्रेनों का होगा आवागमन।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 18 Dec 2021 11:39 AM (IST) Updated:Sat, 18 Dec 2021 11:39 AM (IST)
रेल यात्रियों को राहत, कुरुक्षेत्र से 20 दिसंबर से मेमू स्पेशल दिल्ली के लिए होगी रवाना, जानिए किराया
कुरुक्षेत्र से मेमू दिल्‍ली के लिए 20 से रवाना होगी।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। रेलवे ने ट्रेनों को पटरी पर उतारना शुरू कर दिया है। कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए एक ट्रेन और जुड़ गई है। रेलवे ने कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू स्पेशल ट्रेन को कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलाने के लिए झंडी दे दी है। यह ट्रेन 20 दिसंबर सोमवार से अपने पुराने निर्धारित समय पर रवाना होगी।

बता दें कि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से 22 ट्रेनें आवागमन कर रही है। इनमें कुछ ट्रेन साप्ताहिक और एक दिन छोड़ कर रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही है। रेलवे ने कुछ दिन पहले 22 में से सात ट्रेनों में सामान्य टिकट शुरू कर दिए है। जिससे अंबाला और दिल्ली की तरफ जाने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। वहीं अब रेलवे ने कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक जाने वाली मेमू ट्रेन को ट्रैक पर उतारने का निर्णय लिया है। इससे सुबह के समय दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। लेकिन अभी इस ट्रेन में यात्रियों को सफर करने के लिए मेल-एक्सप्रेस ट्रेन का किराया देना होगा। वहीं ट्रेन में अभी फिलहाल स्पेशल ट्रेन में मासिक पास नहीं चलेंगे।

अपने पुराने निर्धारित समय पर चलेंगी ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन अपने पुराने निर्धारित समय पर ही चलेगी। 64452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू स्पेशल ट्रेन सुबह 5:55 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होगी और सुबह 9:35 बजे दिल्ली जंक्शन पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि मेमू ट्रेन अपने निर्धारित 28 रेलवे स्टेशन और हाल्ट पर रूकेंगी। वहीं एक ट्रेन दिल्ली से 64451 नंबर के साथ पानीपत तक सफर भरेगी। यह ट्रेन दिल्ली से शाम को 4:40 बजे रवाना होगी और रात सात बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी