कुरुक्षेत्र के 74 खिलाड़ियों की झोली भरेगी हरियाणा सरकार, मिलेंगे इतने रुपये

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। पिछले साल जुलाई में आवेदन मांगे गए थे। कुरुक्षेत्र से 96 आवेदन पहुंचे थे। इनमें से 74 योग्य पाए गए हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 03:59 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 03:59 PM (IST)
कुरुक्षेत्र के 74 खिलाड़ियों की झोली भरेगी हरियाणा सरकार, मिलेंगे इतने रुपये
कुरुक्षेत्र में खिलाड़ियों के पुरस्कार के लिए 78 लाख 60 हजार रुपये भेजे गए हैं।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। खेल के मैदान में उतर पसीना बहा पदक जीतने वाले कुरुक्षेत्र के 74 खिलाड़ियों की झोली 78 लाख 60 हजार रुपये से भरी जाएगी। जिला खेल विभाग के अधिकारियों की ओर से यह राशि जारी कर दी गई है। बहुत जल्द ही यह राशि सभी खिलाड़ियों के खाते में पहुंच जाएगी। विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 74 खिलाड़ियों ने नकद पुरस्कार के लिए आवेदन किया था।

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। इसके लिए गत वर्ष जुलाई माह में विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए थे। अंतिम समय तक विभाग के पास 96 के करीब आवेदन पहुंचे थे। इसके बाद अधिकारियों की ओर से जांंच के बाद 74 आवेदनों को सही पाया गया था। इन आवेदनों की राशि अनुसार बिल बनाकर विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को भेजे गए थे। उच्चाधिकारियों की ओर इस राशि को पिछले दिनों की मंजूरी प्रदान कर जिला खेल विभाग के पास भेज दिया है।

इन खेलों में खिलाड़ियों को मिला नकद पुरस्कार

     खेल              खिलाड़ियों की संख्या

1.  हॉकी                   33

2. साइकिलिंग             08

3. राइफल शूटिंग          06

4. वॉलीबॉल               05

5. फुटबॉल                 04

6. रोविंग                   04

7. क्रिकेट                  03

8. रोलर हॉकी             03

9. कबड्डी                   02

10. जूडो                   02

11. कराटे                  01

12. हैंडबॉल                01

13. बास्केटबॉल           01

14. बैडमिंटन              01

74 खिलाड़ियों के लिए 78 लाख 60 हजार जारी

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि जिला भर के विभिन्न खेलों में पदक जीतने वाले

74 खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार की 78 लाख 60 हजार रुपये की राशि को जारी कर दिया गया है। यह राशि खिलाड़ियों के खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी