जनस्वास्थ्य विभाग को निगम के अधीन करने का विरोध

हरियाणा गवर्नमेंट मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने जन स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम के अधीन करने के फैसले का विरोध किया। इसी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले लाल बत्ती से शुरू होकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:46 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:46 AM (IST)
जनस्वास्थ्य विभाग को निगम के अधीन करने का विरोध
जनस्वास्थ्य विभाग को निगम के अधीन करने का विरोध

पानीपत, विज्ञप्ति : हरियाणा गवर्नमेंट मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने जन स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम के अधीन करने के फैसले का विरोध किया। इसी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले लाल बत्ती से शुरू होकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

यूनियन के जिला प्रधान शीशपाल मलिक ने बताया कि सरकार ने पहले प्रदेश के दो जिले करनाल व सोनीपत जिले के जन स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम के अधीन किया गया था। काम नहीं होने पर वापस जन स्वास्थ्य विभाग ने कमान संभाली थी। अब पानीपत जन स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम के हवाले करने की तैयारी है। इसका विरोध किया जाएगा। जो कार्य जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कर सकते हैं, वह नगर निगम कभी नहीं कर पाएगा। पहले ही नगर निगम के पास कर्मचारियों की संख्या कम है। इस अवसर पर अमरजीत सैनी, सुभाष सैनी, नीरज शर्मा, विकास गुप्ता, नरेंद्र हुड्डा, जितेंद्र व सोहनलाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी