सड़क पर बाइक खड़ी करने के विवाद में मैकेनिक को डंडों से पीटा

सड़क पर बाइक खड़ी करने के विवाद में मैकेनिक की डंडों और सरियों से पिटाई कर दी। हमलावरों की संख्या आठ-नौ थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 07:00 PM (IST)
सड़क पर बाइक खड़ी करने के विवाद में मैकेनिक को डंडों से पीटा
सड़क पर बाइक खड़ी करने के विवाद में मैकेनिक को डंडों से पीटा

जागरण संवाददाता, पानीपत : सड़क पर बाइक खड़ी करने के विवाद में मैकेनिक की डंडों और सरियों से पिटाई कर दी। हमलावरों की संख्या आठ-नौ थी।

उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के भंडूर गांव के पिटू ने पुलिस को शिकायत दी कि वह आर्य नगर स्थित अमित मोटर्स में मैकेनिक है और वहीं पर रहता है। बुधवार सुबह वह अंदर से सड़क पर गाड़ी निकाल रहा था कि तभी कृष्ण ने गली में बाइक खड़ी कर दी। बाइक साइड में खड़ी करने के लिए कहा। कृष्ण धमकी देकर चला गया।

थोड़ी देर बाद कृष्ण ने अपने साथी पंकज, सन्नी व अन्य पांच-छह युवकों के साथ मिलकर उस पर डंडों व सरियों से हमला किया। दोस्त अशोक ने उसे आरोपितों के चंगुल से छुड़वाया। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल पिटू को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी