पानीपत में गर्म हवाओं ने दिखाए तेवर, 16 को मौसम ले सकता है कारवट

मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्म हवाओं की वजह से दोपहर को सड़कों पर सन्‍नाटा पसर जा रहा। पानीपत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:29 PM (IST)
पानीपत में गर्म हवाओं ने दिखाए तेवर, 16 को मौसम ले सकता है कारवट
पानीपत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस।

पानीपत, जेएनएन। गर्म हवाएं चलने लगी हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। बढ़ते तापमान के कारण दिन में जहां गर्म हवाएं चल रही हैं, वहीं सुबह गर्मी से राहत है। बुधवार को सुबह तेज हवा चली। जैसे जैसे धूप तेज होती गई गर्म हवा चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।  2011 के बाद इस बार 14 अप्रैल को इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है। हवा में नमी का स्तर 20 से 59 फीसद दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल को मौसम के करवट लेने की संभावना है और हल्की बारिश हो सकती है। इस साल यह दूसरी बार है जब अधिकतम तापमान ने 40 डिग्री सेल्सियस की छलांग लगाई है। इससे पहले 29 मार्च को होली के अवसर पर तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

खराब श्रेणी में रही हवा

शहर की  हवा बुधवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। अभी  हवा में सुधार होने की संभावना नहीं है। सेक्टर 18 में स्थित  सीपीसीबी के मानिटिरंग सिस्टम के मुताबिक शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 311अंक रहा।

बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने उद्योगों की मानिटरिंग करने के आदेश जारी किए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एचएसआइडीसी के अधिकारी उद्योगों की मानिटरिंग करेंगे। प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे। वाहनों सहित उद्योगों की चिमनियों से उगलता धुआं वायु प्रदूषण फैला रहा है। पानीपत में करीब 800 उद्योग लगे है जिनमें चिमनियों से धूआं निकल रहा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्‍वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ

यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्‍चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्‍या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह

यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन

chat bot
आपका साथी