जिसको धर्म भाई कहती थी, उसी के साथ भागी, तीन साल का बेटा भी साथ ले गई

पानीपत में एक महिला एक युवक के साथ भाग गई। साथ में तीन साल का बेटा भी ले गई। पानीपत के प्रकाश नगर का मामला है। करनाल के गांव से पति को शहर में ले आई थी। जिसके साथ भागी उसके साथ फोन पर बात करती रहती थी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 12:40 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 12:40 PM (IST)
जिसको धर्म भाई कहती थी, उसी के साथ भागी, तीन साल का बेटा भी साथ ले गई
पानीपत में महिला युवक के साथ फरार।

पानीपत, जागरण संवाददाता। जिसे धर्म भाई कहती थी, उसी के साथ विवाहिता घर से भाग गई। साथ में अपने तीन साल के बेटे को भी ले गई। इस पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए पति को पहले अपने घर से अलग किया। गांव से शहर में आई। जिसके साथ भागी है, उसमें उसकी बहन ने भी साथ दिया। यह आरोप लगाते हुए सास ने थाना शहर में केस दर्ज कराया है।

करनाल के घरौंडा के अलीपुरा गांव की रहने वाली रानी देवी ने पानीपत के थाना शहर पुलिस को शिकायत दी कि उसके बेटे राहुल की शादी आठ दिसंबर 2015 को करनाल के गांव औंगद की प्रियंका के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का बेटा है, जिसकी उम्र तीन साल है। रानी देवी ने बताया कि अंकित नाम का युवक उनके गांव अलीपुरा आता रहता था। प्रियंका उसे धर्म भाई कहती थी। आरोप है कि प्रिंयका कई बार राहुल को नींद की गोलियां खिला देती थी। अंकित से फोन पर बात करती रहती थी। इसमें उसकी बहन सोनिया भी साथ देती थी।

प्रिंयका को समझाया पर नहीं मानी

सास रानी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बहू प्रियंका को कई बार समझाया कि अंकित से बात न किया कर लेकिन वह नहीं मानी। सात अगस्त को वह राहुल और पोते को लेकर शहर में चली गई। कहने लगी प्रकाश नगर में किराये पर रहेंगे। वहीं पर नौकरी करेंगे।

घर से चली गई

राहुल ने अलीपुरा आकर बताया कि उसकी पत्नी लापता है। बेटे को लेकर चली गई है। वे लोग सोनीपत के गांव कुराना पहुंचे। अंकित कुराना का रहने वाला है। वो भी वहां नहीं मिला। रानी ने आरोप लगाया कि बहू को भगाने में सोनिया का भी हाथ है। पुलिस ने शिकायत पर अंकित व सोनिया पर केस दर्ज किया है। प्रिंयका की तलाश की जा रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी