कुरुक्षेत्र के सेक्टर 30 में विवाहिता ने ली फांसी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

कुरुक्षेत्र में एक महिला ने आत्‍महत्‍या कर ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति सास व ससुर के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज। मायके वालों का आरोप अकसर दहेज लाने के लिए करते थे परेशान कई बार की गई मारपीट।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:47 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:47 PM (IST)
कुरुक्षेत्र के सेक्टर 30 में विवाहिता ने ली फांसी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
कुरुक्षेत्र में महिला ने आत्‍महत्‍या कर ली।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र के सदर थाना पुलिस के अंतर्गत सेक्टर 30 में एक विवाहित महिला ने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। महिला के मायके के लोगों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

करनाल के गांव बुढऩपुर निवासी रमेश ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसने आठ मार्च 2018 को अपनी बेटी सोनिया की शादी सेक्टर 30 के रविंद्र के साथ की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। शादी के बाद उसकी बेटी के सास ससुर व पति उसे अकसर तंग करने लगे और उसे दहेज लाने के लिए मजबूर करने लगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दहेज न लाने पर अकसर उसकी बेटी से ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट करते थे।

23 नवंबर 2020 को जब ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी की पिटाई कर चोटें पहुंचाई तो वे उसे अपने घर ले आए और उसका करनाल के एक निजी अस्पताल से उपचार कराया। उसके कुछ दिन बाद उसका दामाद रविंद्र और उसका पिता सुभाष सोनिया को ये कहकर गांव बुढऩपुर से ले गए कि वे आगे से ऐसा नहीं करेंगे और उसे अच्छे ढंग से रखेंगे। शिकायत में आरोप है कि 15 दिन पहले भी ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज लाने के लिए उसकी बेटी सोनिया के साथ मारपीट की थी। सोनिया ने फोन से उसे सारे मामले की जानकारी दी थी। 18 अप्रैल को वह सोनिया से मिलने सेक्टर 30 में आया था और उसी दिन वापिस चला गया था।

रमेश ने शिकायत में बताया कि सोनिया के ससुर सुभाष ने उसे मंगलवार को फोन कर कहा कि सोनिया ने फांसी लगा ली है। जिसकी सूचना मिलने के बाद वे सेक्टर 30 पहुंचे तो देखा कि सोनिया फांसी पर लटकी हुई थी। रमेश का आरोप है कि सोनिया को मारकर ही फांसी पर लटकाया गया है। पुलिस ने सोनिया के पिता रमेश की शिकायत पर पुलिस ने पति रङ्क्षवद्र, सास संतोष व ससुर सुभाष के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोनिया के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

सेक्टर पांच पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर वालिया ने बताया कि सोनिया के पिता रमेश की शिकायत पर पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी