किवाना गांव में फंदा लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

23 वर्षीय अंजलि ने 2017 में किवाना के प्रवीण से अंतरजातीय विवाह किया था। प्रवीण कार चलता है। बेटी की खुशी को देखते हुए उन्होंने रिश्ता स्वीकार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 07:56 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 07:56 AM (IST)
किवाना गांव में फंदा लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या
किवाना गांव में फंदा लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, समालखा : किवाना गांव में चौखट पर चुनरी से फंदा लगाकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। दामाद से सूचना मिलने पर मृतका की मां गीता पानीपत से स्वजनों के साथ थाने पहुंची। वहां से पुलिस के किवाना गांव गई। उसने प्रवीण व उसके स्वजनों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रवीण, सास बाला देवी व भाभी पूनम के खिलाफ 304 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

चाचा इंदर ने बताया कि पानीपत की 8 मरला निवासी 23 वर्षीय अंजलि ने 2017 में किवाना के प्रवीण से अंतरजातीय विवाह किया था। प्रवीण कार चलता है। बेटी की खुशी को देखते हुए उन्होंने रिश्ता स्वीकार कर लिया। प्रवीण और अंजलि किवाना में रह रहे थे। उनके दो बच्चे भी हैं। उसने कहा कि दो माह पहले प्रवीण के बड़े भाई वीरेंद्र की मौत के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। उन्होंने कई बार समझाया भी, लेकिन विवाद कम नहीं हुआ।

गीता ने बताया कि सुबह 6 बजे प्रवीण ने उसे फोन कर बताया कि मंगलवार रात अंजलि ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। गीता ने बताया कि अंजलि को 3 साल की लड़की और डेढ़ साल का लड़का है। बड़े भाई विरेंद्र की मौत के बाद से प्रवीण अंजलि पर तलाक का दबाव बना रहा था। वह उसे छोड़कर भाभी को रखना चाहता था। प्रवीण के स्वजन भी राजी थे, लेकिन बेटी इसका विरोध कर रही थी। मंगलवार की सुबह उसकी बेटी से बात हुई थी, जिसमें उसने पति पर परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने की बात कही थी।

प्रवीण के पिता मदन ने बताया कि वह दोनों बेटे से अलग रहता है। सभी के अलग-अलग मकान हैं। बड़े बेटे की मौत के बाद बहू उसके घर आ गई। प्रवीण को उसने बेदखल कर रखा है। उसके ऊपर लगे आरोप निराधार हैं। पति-पत्नी के बीच क्या विवाद हुआ था, इसकी उसे जानकारी नहीं है। उसे भी सुबह 6 बजे घटना का पता चला।

थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि गीता ने मामले की शिकायत दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मरने के कारण का पता चलेगा।

chat bot
आपका साथी