एक और तीन तलाक का मामला, यमुना नगर में तीन बार तलाक बोल पत्‍नी को घर से किया बाहर

यमुनानगर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई। पति ने तीन बार तलाक बोलकर महिला को घर से निकाल दिया। मामला यमुनानगर के गांव मंडी का है। वहीं यमुनानगर में पहले भी तीन तलाक के मामले आ चुके हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:17 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 01:17 PM (IST)
एक और तीन तलाक का मामला, यमुना नगर में तीन बार तलाक बोल पत्‍नी को घर से किया बाहर
यमुनानगर में महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

यमुनानगर, जेएनएन। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव मंडी में तीन तलाक का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ। जिस पर पीड़िता की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 25 वर्षीय साबिस्ता का निकाह वर्ष 2018 में हुसैन के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति मायके से बाइक लेकर आने का दबाव बनाता था। मना करने पर वह मारपीट करता था। देवर भी उसके साथ मारपीट करते थे। एक बार उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया था। जिस पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जिसमें आरोपित हुसैन ने माफी मांगी और साबिस्ता को अपने साथ ले गया। इसके कुछ दिनों बाद फिर से उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। निकाह से एक बच्चा भी पैदा हुआ। कुछ दिन पहले पति ने देर रात उसके साथ मारपीट की और तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

पिछले माह भी दर्ज हुए थे तीन केस

30 जून को भी सदर यमुनानगर थाने में तीन तलाक का केस दर्ज हुआ था। रायपुर कालोनी निवासी 30 वर्षीय साबरा को पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाला था। 29 जून को भी सदर यमुनानगर थाने में तीन तलाक का केस दर्ज हुआ था। मंडौली निवासी गुलिस्ता को बेटी पैदा होने पर पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाला था। इसके अलावा बूड़िया थाने में छह जून को तीन तलाक का केस दर्ज हुआ। महिला के साथ जेठ ने मारपीट करते हुए कपड़े फाड़े। इस बारे में पति को बताया, तो उसे तीन बार तलाक देकर घर से निकाल दिया।

chat bot
आपका साथी