ममता और शरीन से टैलेंट शो में मचाया धमाल

जासं, पानीपत : आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वीर भवन में शनिवार को टैलेंट शो में छात्राअ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:59 PM (IST)
ममता और शरीन से टैलेंट शो में मचाया धमाल
ममता और शरीन से टैलेंट शो में मचाया धमाल

जासं, पानीपत : आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वीर भवन में शनिवार को टैलेंट शो में छात्राओं ने धमाल मचा दिया। इसमें ममता और शरीन ने बाजी मारी।

मुख्यातिथि ह्यूमन राइट की प्रेसीडेंट नीरजा बाहरी और विशिष्ट अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान निगम पार्षद अशोक कटारिया रहे। उन्होंने कहा कि टैलेंट शो में प्रतिभा को निखार मिलता है। विद्यार्थियों को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति और स्टाफ का इस तरह के कार्यक्रम की सराहना की। छात्राओं ने इसके बाद मंच पर एक से बढ़कर एक गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा ममता और शरीन को राधे-राधे डांस एकेडमी ने चयनित किया। मुख्यातिथि ने दोनों छात्राओं को पुरस्कृत किया। ¨प्रसिपल स्वीटी छिक्कारा ने बताया कि अध्यापिका पूनम कुंडू और संगीता जागलान को फरीदाबाद में ओलंपियार्ड संस्था की ओर से सम्मानित किया है। इसके अलावा संगीता रोहिला को बेस्ट एंकर का अवार्ड मिला।

chat bot
आपका साथी