गणपति बनाओ और रंग भरो प्रतियोगिता में शिवानी रही अव्वल

सबको रोशनी फाउंडेशन द्वारा शनिवार को गणपति बनाओ और रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 40 कन्याओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षा आरती सिगला ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 07:55 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 07:55 AM (IST)
गणपति बनाओ और रंग भरो प्रतियोगिता में शिवानी रही अव्वल
गणपति बनाओ और रंग भरो प्रतियोगिता में शिवानी रही अव्वल

पानीपत, विज्ञप्ति : सबको रोशनी फाउंडेशन द्वारा शनिवार को गणपति बनाओ और रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 40 कन्याओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षा आरती सिगला ने की। हर्षिता गोयल ने उन लड़कियों को डांस सिखाया। आरती सिगला, नीलम गर्ग, हर्षित गोयल सभी ने मिलकर गणपति को भोग लगाकर प्रसाद बांटा। गणपति बनाओ व रंग भरो, डांस और गेम की प्रतियोगिता में पहले तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। गणपति बनाओ रंग भरो में शिवानी, नीतू और काजल अव्वल रहीं। डांस में हंसिका प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर काजल रही।

chat bot
आपका साथी