मुकुट बनाओ, बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता में नैंसी और अक्षरा प्रथम

जौरासा रोड स्थित जीवीएम पब्लिक स्कूल में मुकुट बनाओ मटकी और बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 7 इस प्रतियोगिता में चौथी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया 7 मुकुट बनाओ प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा से नैंसी व एनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 07:32 PM (IST)
मुकुट बनाओ, बांसुरी सजाओ
प्रतियोगिता में नैंसी और अक्षरा प्रथम
मुकुट बनाओ, बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता में नैंसी और अक्षरा प्रथम

जासं, समालखा : जौरासा रोड स्थित जीवीएम पब्लिक स्कूल में मुकुट बनाओ, मटकी और बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 7 इस प्रतियोगिता में चौथी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया 7 मुकुट बनाओ प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा से नैंसी व एनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता में अक्षरा सातवीं कक्षा से प्रथम और आठवीं कक्षा से दिव्यांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मटकी सजाओ प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा से अंशु प्रथम, छठी कक्षा से सोनल ने द्वितीय स्थान और आठवीं कक्षा से शुभ्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल संचालिका अनीता धीमान ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर सतवंती, सीमा सचदेवा, प्रेमलता और नीरू धीमान मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी