एचआइवी पर किया जागरूक, भाषण में जीती रूबी

विश्व एड्स दिवस पर एसडी पीजी कालेज के जीव शास्त्र विभाग के तत्वावधान में विद्यार्थियों ने जागरूकता कार्यक्रम किया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से प्राणी शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा. दीपक राय बब्बर रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:25 PM (IST)
एचआइवी पर किया जागरूक, भाषण में जीती रूबी
एचआइवी पर किया जागरूक, भाषण में जीती रूबी

जागरण संवाददाता, पानीपत : विश्व एड्स दिवस पर एसडी पीजी कालेज के जीव शास्त्र विभाग के तत्वावधान में विद्यार्थियों ने जागरूकता कार्यक्रम किया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से प्राणी शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा. दीपक राय बब्बर रहे। उन्होंने कहा कि एड्स एक ऐसी बीमारी है, जो एचआइवी वायरस के कारण होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। संक्रमित व्यक्ति कुछ वर्षो पश्चात अनेक रोग जैसे बुखार, वजन घटना, सांस फूलना, खांसी रहना, थकावट होना आदि से ग्रसत रहने लगता है। इस रोग का इलाज नहीं खोजा जा सका है। लेकिन इसका ये अर्थ भी नहीं है कि संक्रमित व्यक्ति के लिए कोई मार्ग नहीं बचा है। पीडित व्यक्ति को जीने की आशा नहीं छोड़नी चाहिए।

कालेज प्राचार्य डा. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि एड्स के कारण विश्व में अब तक 3.50 करोड लोगों की मृत्यु हो चुकी है। साल 2020 में एचआइवी के द्वारा छह लाख लोगों की मृत्यु हुई। सभी को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए। कालेज के प्राणी शास्त्र की विभागाध्यक्ष डा. प्रियंका चांदना ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक डा. राहुल जैन रहे। आंचल, रूबी, अंशिका, सौरव, कीर्ति ने भी अपने विचार रखे। जीव शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने एक रंगोली भी बनाई। भाषण प्रतियोगिता में रूबी प्रथम, आंचल द्वितीय, रिषर्थ वर्मा तृतीय और अंशिका को सांत्वना पुरस्कार मिला।

chat bot
आपका साथी