नुक्कड़ सभा में पालिका सीमा विस्तार को लेकर किया जागरूक

पालिका सीमा विस्तार को लेकर म•ादूर नेता एवं आरटीआइ एक्टिविस्ट पीपी कपूर लोगों को जागरूक करने में लगे हैं। नुक्कड़ सभा कर जोश भर रहे हैं। अधिकार के लिए आगे आने को कह रहे हैं। लोगों में भी इसके प्रति जागृति आई है। वे सहयोग के लिए साथ आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 07:17 PM (IST)
नुक्कड़ सभा में पालिका सीमा विस्तार को लेकर किया जागरूक
नुक्कड़ सभा में पालिका सीमा विस्तार को लेकर किया जागरूक

जागरण संवाददाता, समालखा : पालिका सीमा विस्तार को लेकर म•ादूर नेता एवं आरटीआइ एक्टिविस्ट पीपी कपूर लोगों को जागरूक करने में लगे हैं। नुक्कड़ सभा कर जोश भर रहे हैं। अधिकार के लिए आगे आने को कह रहे हैं। लोगों में भी इसके प्रति जागृति आई है। वे सहयोग के लिए साथ आ रहे हैं।

कपूर ने जौरासी रोड स्थित गणेश कालोनी और एसटीपी के पास स्थित प्रीतमपुरा में नुक्कड़ सभा कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि 26 सालों ने नपा सीमा का विस्तार नहीं हुआ है। विधायक व सांसद ने इसके लिए कभी कोशिश नहीं की। समालखा कस्बे में करीब 20 अवैध कालोनियां हैं, जिनमें 20 हजार से अधिक लोग रहते हैं। विकास कार्य नहीं होने से उनका जीवन नारकीय बना है।

उन्होंने कहा कि कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं को घर अभाव है। किसी पंचायत और कस्बे की वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। वे अपने मताधिकार से वंचित हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से जनता को अपने हकों की लड़ाई खुद लड़नी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कालोनियों को वैध होने के बाद ही वहां सीवर, पेयजल, गली, सड़क, नाली, नाले, सफाई, बिजली आदि की सुविधा हो सकेगी। उन्होंने जीटी सर्विस रोड का तुरंत निर्माण, बेसहारा पशुओं की व्यवस्था, जौरासी रोड पर श्मशान घाट का निर्माण, पालिका में प्रोपर्टी आईडी व एनडीसी में धक्केशाही को भी समाप्त करने की मांग प्रशासन से की है। इस अवसर पर राम कुमार, डा. नन्द किशोर, अशोक, अनिल पांचाल, अशोक महेन्द्रा, विजेंद्र, सुरेश, शशि कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी