गांव छाजपुर में रैली निकाल मौलिक कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गांव छाजपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को कानूनी शिक्षा उनके अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:36 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:36 AM (IST)
गांव छाजपुर में रैली निकाल मौलिक कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
गांव छाजपुर में रैली निकाल मौलिक कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गांव छाजपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को कानूनी शिक्षा, उनके अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। अखिल भारतीय जागरूकता और आउटरीच अभियान में डीएलएसए के स्टाफ, पैरालीगल वालंटियर और स्काउट्स-गाइड्स ने हिस्सा लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छाजपुर-2083 से रैली शुरू हुई। ग्रामीणों को पौधारोपण, रक्तदान करने, नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। मुफ्त कानूनी मदद किसे मिल सकती है, इसकी जानकारी दी। दशहरा पर्व पर बुराइयों को त्यागने की सीख दी। 25 अक्टूबर को लगने वाले मेगा सर्विस कैंप के बारे में बताया गया। इस मौके पर दीपक कपूर, राम मेहर शास्त्री, कुलदीप सिंह, कमल सैनी, वचन सिंह, सार्थक, वासु, नितिन, अंश, अरविद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी