शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई, सहारनपुर में बंधक बनाकर रखा

यमुनानगर में दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्‍कर्म किया गया। उसका अश्‍लील वीडियो भी बनाया। वायरल करने की धमकी देकर उसे सहारनपुर ले गया और बंधक बनाकर रखा। पति ने पत्‍नी की लापता होने की भी शिकायत भी दी थी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:40 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:40 PM (IST)
शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई, सहारनपुर में बंधक बनाकर रखा
महिला से दुष्‍कर्म कर अश्‍लील वीडियो बनाया।

यमुनानगर, जेएनएन। शादीशुदा महिला ने संधाय गांव निवासी युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित उसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ले गया। जहां उसे कई दिन तक बंधक बनाकर रखा और गलत काम किया। इस दौरान आरोपित ने महिला से 50 हजार रुपये व गहने भी ले लिए। महिला थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।

प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा है। कुछ माह पहले उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ दिनों पहले आरोपित उसके घर कोल्ड ड्रिंक लेकर आया था। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोपित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। वह बेहोश हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया।

बाद में आरोपित ने उससे फोन कर शादी करने को कहा। पहले से शादीशुदा होने की बात कहकर उसने आरोपित को मना कर दिया। जिस पर उसे धमकी दी कि यदि उससे शादी नहीं की, तो वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। जिससे वह डर गई और इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने उससे सोने की बालियां, मंगलसूत्र, अंगूठी व 50 हजार रुपये भी ले लिए। 17 मई को आरोपित ने उसे मिलने के लिए बुलाया और उसे सहारनपुर ले गया। वहां उसे कमरे में कई दिन तक बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पति ने कराई थी महिला की गुमशुदगी दर्ज

महिला को आरोपित ने सहारनपुर में बंधक बना लिया था। उधर, महिला के पति ने प्रतापनगर थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसका पता आरोपित प्रवीण को लगा, तो वह महिला को थाने लेकर गया। यहां आरोपित ने महिला को धमकी देकर बयान अपने हक में दिलवाए। जिस पर पुलिस कुछ नहीं कर सकी। यहां से उसे फिर सहारनपुर में ले गया। इस दौरान महिला की तबीयत खराब हो गई, तो उसे 12 जून को लेकर छछरौली बस अड्डा पर आया और उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता प्रतापनगर थाने में शिकायत देने पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस ने उस पर समझौते का दबाव बनाया था। जिस पर उसने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी।

chat bot
आपका साथी