डेरा सच्चा सौदा में 11 महीने पहले प्रेम विवाह, 10 दिन बाद विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

युवक और युवती में प्रेम प्रसंग के चलते 11 महीने पहले डेरा सच्‍चा सौदा में विवाह कराया गया। प्रेम विवाह के खिलाफ थे महिला के स्वजन। सिरसा डेरे में पहुंचे थे दोनों परिवार। अब दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को पीटकर भगा दिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 09:15 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 09:15 AM (IST)
डेरा सच्चा सौदा में 11 महीने पहले प्रेम विवाह, 10 दिन बाद विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विवाहिता को दहेज के लिए घर से पीटकर निकाला।

अंबाला (बराड़ा), संवाद सहयेागी। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में हुआ प्रेम विवाह, लेकिन महज दस दिनों बाद ही दंपति में विवाद शुरू हो गया। ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया, जबकि वह अपने मायके आकर रहने लगी। इस दौरान एक बार पंचायत में समझौता हुआ, लेकिन बावजूद इसके विवाद बढ़ता गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके मौसा को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला कविता निवासी कंबासी की शिकायत पर रवि कुमार, साहब सिंह व संतोष देवी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है।

कविता ने बताया कि कुरुक्षेत्र के रहने वाले रवि कुमार ने उसे दो साल पहले प्रेमजाल में फंसाया। कविता के स्वजन इस शादी के खिलाफ थे, जबकि महिला ने उनको राजी कर लिया। इसके बाद 30 अगस्त 2020 को उसकी शादी रवि कुमार के साथ सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में हुई। शादी में उसके स्वजनों ने ढाई लाख के जेवरात सहित अन्य सामान दिया था। लेकिन शादी के महज दस दिनों के बाद ही कविता को दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताडि़त करने लगे। दहेज की मांग करने लगे और पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर वह अपने मायके आ गई। इसी बीच शाहाबाद में करीब चार माह पहले दोनों पक्षों में पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी।

इस दौरान रवि ने आश्वासन दिया कि वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करेगा और कोई भी उसे प्रताडि़त नहीं करेगा। इसी आश्वासन पर वह ससुराल चली गई, जबकि उनका व्यवहार नहीं बाता। इसके बाद वह 23 मई 2021 को महिला के स्जवन उसी पंचायत के माध्यम से कविता को मायके ले आए। तब से कविता अपने मायके में ही रह रही है। कविता ने आरोप लगाया कि रवि कुमार व उसके परिवार ने उसके परिवार सहित उसके मौसा रमेश कुमार को जान से मारने की धमकी दी है। इसी को लेकर 25 जून 2021 को एसपी को शिकायत दी थी। इसी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी